Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) तो अब बहुत ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। कभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए हैं। सभी ये चाहते हैं कि वो ट्रॉफी की रेस में आगे जाए, लेकिन वो तो किसी एक के नाम ही होगी। ऐसे में घर से कंटेस्टेंट का निकलना भी तय है ताकी फाइनल की रेस में वो ही जाए जो ‘बिग बॉस’ की आग में तपकर खरा सोना बने। वहीं अब बिग बॉस के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की भी रिपोर्ट आ गई है। आइए लेते हैं कि वो कौन हैं जो रेस में आगे हैं और कौन हैं जिनके सिर पर लटकने वाली है बेघर होने की तलवार।
इस कंटेस्टेंट का नाम वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे
अब ये जान लेते हैं कि वोटिंग ट्रेंड में कौन सबसे आगे चल रहा है। अरे और कौन हो सकता है कलर्स के लाडले विवियन डीसेना के अलावा। जी हां, वोटिंग ट्रेंड में आज विवियन ने बढ़त हासिल कर ली है। उन्हें जनता की ओर से सबसे ज्यादा प्यार मिला है। हालांकि बीते दिन इस पायदान पर रजत दलाल आ गए थे।
यह भी पढ़ें: ‘कंगुआ’ से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ तक, बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट कौन फ्लॉप? जानें लेटेस्ट कलेक्शन
टॉप 5 में कौन-कौन
अब ये भी जान लेते हैं नंबर 2 और 3 पर कौन हैं। इस लिस्ट में नंबर 2 पर हैं करण वीर मेहरा वहीं नंबर 3 पर दिग्विजय राठी हैं। वहीं नंबर 4 पर अविनाश मिश्रा और नंबर 5 पर चाहत पांडे का नाम है। ऐसे में ये तो पक्का है कि सभी कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर है। चाहत ने तो लगता है जैसे ठान ही लिया है कि वो विवियन का पीछा तो नहीं छोड़ने वाली है। और जनता को भी उनकी नोकझोंक अच्छी लग रही है। तभी तो वो टॉप 5 में हैं।
इन लड़कियों पर लटकी बेघर होने की तलवार
सभी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई घमासान है, हर कोई चाहता है कि वो ट्रॉफी को अपने घर ले जाए। लेकिन जनता ने लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में दो कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट दे उन्हें बोटम में डाल दिया है। जी हां उनके नाम हैं कशिश कपूर और एलिस कौशिक। ऐसे लग रहा है कि इस बार इन दोनों में से एक का तो पत्ता साफ होना ही है। अब वो कौन होगीं ये तो वक्त ही बताएगा, क्योंकि इस बार तो इविक्शन हुआ नहीं था तो अब तो होना पक्का है।
यह भी पढ़ें: AR Rahman ने पत्नी Saira Banu से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी- बोले टूटे हुए दिलों के वजन…
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines