Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) अब बहुत ज्यादा मजेदार हो गया है। जहां पहले बोरिंग से टास्क होते थे, वहीं अब होने वाले टास्क में तो बहुत ही मजा आ रहा है जो ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। उसके ऊपर से सोने पे सुहागा हुआ 3 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से जो घर के अंदर अपनी बोल्डनेस से ऐसा तड़का लगा रही हैं कि देखने वाले नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं। अब सवाल आता है कि वो कौन है जो जनता का लाडला है और उसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं? साथ में उस कंटेस्टेंट के बारे में भी जान लेते हैं जो घर से बेघर होने की कगार पर है।
कौन है वो जिसे मिले सबसे ज्यादा वोट
बिग बॉस के घर में वैसे तो विवियन डीसेना लाडले हैं। लेकिन जनता का लाडला को करणवीर मेहरा बन गया है। जी हां उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। ऐसे में लगता है कि कहीं न कहीं वो लोगों को ज्यादा एंटरटेन कर रहे हैं। जान लें कि पब्लिक ने करणवीर मेहरा को 1.75 लाख वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 3′ या कंगुआ’, बॉक्स ऑफिस पर किसका बज, ‘सिंघम’ ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को दी मात
विवियन से लेकर अविनाश तक को मिले कितने वोट
अब ये जान लेते हैं कि बाकी के कंटेस्टेंट को कितने वोट मिले हैं। नंबर 2 पर हैं विवियन डीसेना जिन्हें 1.70 लाख वोट मिले, और वो भी जनता के लाडले बने। नंबर तीन पर आए वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी जिन्हें 89 हजार वोट मिले हैं। चाहत पांडे भी टॉप 5 में बनी हुई हैं और उन्हें 68 हजार वोट मिले हैं। वहीं अगला नंबर अविनाश मिश्रा का है जिन्हें 67 हजार वोट मिले और वो चाहत से पीछे रह गए।
इन दो का हो सकता है पत्ता साफ
अब उन कंटेस्टेंट के बारे में जान लेते हैं तो बॉटम में हैं और इस बार उनका पत्ता घर से साफ हो सकता है। वो हैं कशिश कपूर जो छठे पायदान पर हैं और उन्हें जनता की ओर से सिर्फ 21 हजार वोट मिले हैं। एलिस कौशिक का नाम लास्ट में है जिन्हें सिर्फ 11 हजार वोट मिले हैं। ऐसे में लग रहा है कि इस बार उन दोनों का घर से पत्ता साफ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: AR Rahman ने Saira Bano को दिया ग्रे डिवोर्स, ये क्या और आम तलाक से कैसे अलग?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines