Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते बेघर होने के लिए कुल 8 कंटेस्टेट्स नॉमिनेट हुए थे। इन्हीं 8 में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है। हालांकि अब तक के जो वोटिंग ट्रेंड सामने आ रहे हैं उनमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। आखिर इस हफ्ते कौन हो रहा है घर से बेघर, चलिए आपको बताते हैं।
करणवीर को अब तक सबसे ज्यादा वोट्स
सबसे पहले तो आपको बता देते हैं कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। करणवीर मेहरा, यामिनी मल्होत्रा, दिग्विजय राठी, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, श्रुतिका अर्जन, चुम दरांग और चाहत पांडे। इन 8 कंटेस्टेंट्स में से अब तक सबसे ज्यादा वोट्स करणवीर मेहरा को मिले हैं। जबकि उनके ठीक नीचे उन्हीं के दोस्त दिग्विजय राठी का नंबर है। दिग्विजय राठी को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं।
श्रुतिका अर्जुन बनीं नई टाइम गॉड
वोटिंग ट्रेंड से हटकर आपको बता दें इस हफ्ते होने वाले टाइम गॉड के टास्क में श्रुतिका अर्जुन पहली बार घर की टाइम गॉड बन गई हैं। श्रुतिका ने टास्क में जीतकर टाइम गॉड का पद इस हफ्ते जीत लिया है और इसी के साथ ही करणवीर मेहरा एक बार फिर टाइम गॉड बन गए हैं।
शिल्पा शिरोडकर को सबसे कम वोट्स
बिग बॉस 24*7 के मुताबिक इस बार सबसे कम वोट्स जिस कंटेस्टेंट को मिले हैं वो हैं शिल्पा शिरोडकर। शिल्पा का गेम ज्यादा लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि उन्हें इस लिस्ट में सबसे नीचे जगह मिली है। यामिनी और शिल्पा फिलहाल एविक्शन के खतरे में हैं। अब देखना ये होगा कि इस बार किसका सफर घर में खत्म हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कौन बना घर का नया टाइम गॉड? किसे मिली दो हफ्ते तक सेफ रहने की इम्यूनिटी?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines