Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अभी तक सभी नाम कन्फर्म नहीं हुए हैं, मेकर्स की तलाश अभी भी जारी है। कुछ नाम धीरे-धीरे फाइनल हो रहे हैं तो कुछ सेलेब्स को कंफर्म किया जा रहा है। इस बीच जिस भी स्टार पर मेकर्स की नजर पड़ रही है वो नाम हम आपके सामने रिवील कर रहे हैं। अब तक सलमान खान (Salman Khan) के शो के लिए कई नाम कन्फर्म हो चुके हैं।
बिग बॉस 18 में होगी खतरों के खिलाड़ी की एंट्री
निया शर्मा (Nia Sharma) हों, शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) या फिर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) ये सभी सेलेब्स अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस 18’ के लिए कंफर्म बताए जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल हुआ है। कहा जा रहा है ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) का एक फाइनलिस्ट अब ‘बिग बॉस 18’ में नजर आने वाला है। सीजन 14 में ये शख्स ट्रॉफी के बेहद नजदीक पहुंचकर भी उसे हासिल नहीं कर पाया, लेकिन अब बिग बॉस की ट्रॉफी पर इसकी नजर होगी।
इस एक्टर का नाम हुआ कंफर्म
ये शख्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पिछले कुछ सालों से करण वीर मेहरा को लगातार शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि पिछले सीजन भी एक्टर को कंफर्म कर लिया गया था, लेकिन डेट्स और बिजी शेड्यूल के चलते वो शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन इस बार उनकी शो में एंट्री कंफर्म बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक एक्टर या फिर बिग बॉस के मेकर्स ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है।
यह भी पढ़ें: Jani Master के बाद अब वाइफ आयशा पर भी संगीन आरोप, मारपीट के अलावा शादी के लिए भी किया मजबूर
बॉलीवुड हसीनाओं को भी किया अप्रोच
इनके अलावा लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड की 3 पॉपुलर एक्ट्रेसेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar), पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) को भी बिग बॉस में इस बार अप्रोच किया गया है। अभी तक तीनों ने शो के लिए हामी भरी या नहीं, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, बिग बॉस के प्रोमो को लेकर भी फैंस बेचैन हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines