Kashish Kapoor Messes with Salman Khan: बिग बॉस 18 में इन दिनों घरवालों के बीच काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान भी अपना टेंपर लूज कर बैठे। उन्होंने कशिश कपूर की जमकर क्लास लगाई है, जिसकी एक झलक प्रोमो में देखने को मिली है जिसे मेकर्स की तरफ से हाल ही में जारी किया गया है। दरअसल, बिग बॉस 18 में इस पूरे हफ्ते अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर का झगड़ा देखने को मिला है। इस झगड़े का असर ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, रजत दलाल समेत अन्य घरवालों पर भी पड़ा। वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस मुद्दे को उठाया और उनके गुस्से का शिकार कशिश बन गईं। इसका क्या अंजाम हो सकता है, आइए जानते हैं…
सलमान ने लिया अविनाश का स्टैंड
बिग बॉस 18 के फैन पेज ने वीकेंड का वार का प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सलमान खान ने अविनाश मिश्रा का सपोर्ट करते हुए कशिश की क्लास लगाई है। प्रोमो में सलमान कहते हैं, ‘आप फ्लर्ट करती हो वो ठीक है। अगर सामने वाला फ्लेवर की बात करे तो वा एंगल?’ इस पर सफाई देते हुए कशिश कहती हैं, ‘ये आई थी मेरे पास एंगल बनाने। अविनाश की इस लाइन पर मैं भड़की थी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Eisha नहीं, ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर, जानें इस एलिमिनेशन के 5 कारण
कशिश की लगाई जमकर क्लास
कशिश की बात पर सलमान कहते हैं, ‘एंगल आप बनाने के लिए अविनाश के पास गई थीं। शुरुआत से आप मैटर को एक एक्ट की तरह बदलने की कोशिश कर रही थीं।’ इस पर कशिश, सलमान खान से कहती हैं कि मुझे सिर्फ 1 सेकंड दीजिए। इस पर सलमान कहते हैं कि मैं आपको 1 सेकंड भी नहीं दूंगा। जिस पर कशिश गुस्से सो कहती हैं, ‘ठीक है।’
कशिश ने कर दी बड़ी चूक
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कशिश कपूर गुस्से से सलमान खान को जवाब देती हैं जिससे एक्टर भड़क जाते हैं। सलमान, कशिश से कहते हैं, ‘मेरे साथ इस तरह से बर्ताव बिल्कुल मत करना।’ यह प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। प्रोमो देखने के बाद यूजर्स भी कशिश को ट्रोल कर रहे हैं। वह कुछ का कहना है कि अच्छा होगा अगर सलमान खान कशिश को शो से बाहर कर दें।
शो में आगे क्या होगा अंजाम
आपको बता दें कि बिग बॉस के इतिहास में जुबैर खान, प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम जैसे कई एक्स कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान से पंगा लिया था, जिसका अंजाम उनके करियर के लिहाज से बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। अब कशिश कपूर वही चूक कर बैठी हैं। पहले तो उन्होंने अविनाश मिश्रा के साथ एंगल बनाने वाले मैटर को खींचकर खूब लाइमलाइट बटोरने की कोशिश की। अब वह सलमान खान से पंगा ले बेठी हैं। अब देखना होगा कि क्या सलमान का गुस्सा कशिश को शो से बाहर का रास्ता दिखा देगा?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी गई फिरौती
31 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
47 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines