Bigg Boss मुझे ही घर से निकालेंगे...मां से बोली थी Kashish, राजा का बेटा ही राजा बनेगा

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Evicted: बिग बॉस 18 के घर से वीकेंड का वार पर कशिश कपूर को बेघर कर दिया जाएगा लेकिन इसका अंदेशा पहले से ही कशिश को हो गया था और उन्होंने अपनी मां से भी शेयर किया था।

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Evicted

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Evicted

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Evicted: बिग बॉस 18 में फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स के इमोशन्स भर-भर के देखने को मिले। काफी ड्रामा और एंटरटेनमेंट के बाद अब खबर आ रही है कि वीकेंड का वार पर कशिश कपूर को घर से बेघर कर दिया गया है। कशिश कपूर पर पहले से ही एविक्शन की तलवार लटक रही थी, ऐसे में अब उनका बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कशिश को पहले से ही अपने एविक्शन का अंदेशा हो गया था। उन्होंने अपनी मम्मी से पहले से ही कह दिया था कि वो बेघर होने वाली हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

मैं टॉप 5 तक नहीं जाउंगी- कशिश 

फैमिली वीक के दौरान जब कशिश कपूर की मां घर आईं तो उन्होंने बातें करते हुए पहले से ही अपनी मां को साफ कर दिया था कि वो टॉप 5 तक नहीं जा पाएंगी। हालांकि इस दौरान उन्होंने मेकर्स के बायस्ड फैसलों पर सवाल उठाया था। उन्हें पहले से ही इस बात का अंदेशा हो गया था कि वो शायद इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही। कशिश का सफर वीकेंड का वार पर खत्म हो गया।

विज्ञापन

‘राजा का बेटा ही राजा बनेगा’

कशिश ने अपने घर में बिताए समय को लेकर अपनी मां से दिल से बातचीत की। कशिश ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा, ‘हमें पता है कि हम टॉप 5 में नहीं होंगे, चाहे हम कितने भी योग्य क्यों न हों। हम टॉप में नहीं होंगे। यहां राजा का बेटा ही राजा बनता है। पूरी दुनिया ऐसी ही है। चाणक्य नीति एक बार ही चली थी, चाणक्य के समय में।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kashish Kapoor FC (@kashishkapoorfc)

कशिश के शब्द उनके शो में दिखाई दे रही पक्षपाती रवैये से निराशा को जाहिर कर रहे थे। कशिश की मां ने एक दमदार तरीके से एंट्री की, जिससे ना सिर्फ कशिश का मनोबल बढ़ा, बल्कि उन्होंने एक दूसरे कंटेस्टेंट के व्यवहार को लेकर उसकी आलोचना भी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ