Kashish Kapoor Eviction Interview: बिग बॉस 18 फिनाले से पहले एक और सदस्य का सफर इस शो से खत्म हो गया है। यह कोई और नहीं बल्कि कशिश कपूर हैं, जो वाइल्ड कार्ड के तौर पर इस शो का हिस्सा बनी थीं। करीब दो महीने तक बिग बॉस हाउस में रहने के बाद कशिश बीती रात बिग बॉस 18 से एलिमिनेट हो गईं। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने घर में मौजूद कुछ सदस्यों पर अपनी भड़ास निकाली। इसके अलावा अपने एविक्शन को गलत ठहराया। कशिश कपूर ने एविक्ट होने के बाद 5 खुलासे किए। आइए जानते हैं क्या…
एविक्शन को बताया गलत
बिग बॉस 18 से बाहर आने के बाद कशिश कपूर ने सबसे पहले अपने एविक्शन पर सवाल उठाए। अपने लॉगआउट इंटरव्यू में कशिश ने कहा कि उनके हिसाब से अगर किसी सदस्य को बेघर होना चाहिए था, तो वह ईशा सिंह हैं। उन्हें लगता है कि ईशा का अविनाश मिश्रा के अलावा घर में कोई योगदान नहीं है।
दिग्विजय पर क्या बोलीं कशिश
कशिश कपूर से जब पूछा गया कि क्या बिग बॉस 18 से बाहर आने के बाद वह दिग्विजय सिंह राठी से दोस्ती करेंगी? इसके जवाब में कशिश ने ‘ना’ में जवाब दिया। कशिश ने कहा कि उनका दिल बहुत साफ है और उन्हें जहां लगा कि उनसे गलती हुई है, तो उसे सुधारा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने फिनाले से पहले ‘टाइम’ में किया ‘खेला’, फैंस को लग सकता है झटका!
किसे बनना चाहिए विनर
कशिश कपूर से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से बिग बॉस 18 का विनर किसे होना चाहिए? इस पर कशिश ने रजत दलाल का नाम लिया। उन्होंने कहा कि रजत काफी क्यूट हैं, जो उनके लिए शॉकिंग है क्योंकि बाहर रजत का टेरर है। कशिश ने आगे कहा कि उनके हिसाब से रजत दलाल काफी ओरिजनल हैं।
शिल्पा के लिए क्या बोलीं कशिश
शिल्पा शिरोडकर के बारे में बात करते हुए कशिश कपूर ने कहा कि इस औरत का वह मुंह नहीं देखना चाहती हैं। उनका कहना है कि 7 दिन में शिल्पा के हिसाब से उन्होंने 5 दिन जो सीन किया उसके लिए वह फुटेज की भूखी कैसे हो सकती हैं? कशिश ने कहा कि 2 महीने से वह एक ही राग अलाप रही हैं कि एक मां के दो बेटे…ये बहुत बोरिंग है। वह फुटेज की भूखी हैं।
ईशा-अविनाश को कही ये बात
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बारे में बात करते हुए कशिश कपूर ने कहा कि उनके हिसाब से दोनों ही फेक हैं। अविनाश, ईशा को पसंद करते हैं और उन्हें भाव देते हैं। ईशा को ये पसंद आता है कि अविनाश उन्हें पसंद करते हैं। ईशा इतनी स्वीट नहीं हैं, जितना वो दिखावा करती हैं। वहीं करणवीर मेहरा के लिए कशिश ने कहा कि वह इतने बड़े हैं लेकिन मेरी मां के सामने वह गलत व्यवहार कर रहे थे। वह गंदे इंसान हैं बिल्कुल बैड मैन की तरह…।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines