Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस के अब तक 17 सीजन आ चुके हैं और पिछले सीजन को छोड़कर हर सीजन में एक कैप्टन को देखा गया था। हालांकि Bigg Boss 18 में टाइम गॉड का कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहा है और यह पावर अभी तक अरफीन खान और विवियन डीसेना को मिल चुकी है। बीते एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों को दो टीमों में बांटा और उन्हें टाइम गॉड बनने के लिए एक टास्क दिया। एक तरफ विवियन डीसेना की टीम ‘ए’ और दूसरी तरफ करणवीर मेहरा की टीम ‘बी’ ने टास्क जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। दिलचस्प बात यह है कि टाइम गॉड बनने वाला टास्क टीम ‘बी’ ने जीत लिया और करणवीर टाइम गॉड भी बन गए लेकिन सारा खान की वजह से जीती हुई बाजी उनके हाथ से फिसल गई। यह कैसे और क्यों हुआ आइए जानते हैं।
करणवीर जीते टाइम गॉड का टास्क
बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में आप देख सकेंगे कि टीम ‘बी’ में करणवीर मेहरा, सारा अरफीन खान, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी थे जबकि संचालक की भूमिका कशिश कपूर ने निभाई।
टास्क पूरा होने के बाद कशिश अलाउंस करती हैं कि करणवीर की टीम ‘बी’ ने टास्क जीत लिया है। इसके बाद बिग बॉस टीम ‘बी’ को अधिकार देते हैं कि वो मिलकर किसी एक को टाइम गॉड चुनें। लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक, करणवीर को टाइम गॉड बनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में पार हो रही हदें, युवाओं को क्या मैसेज देना चाहते हैं मेकर्स?
सारा की वजह से हाथ से छिनी पावर
बिग बॉस के अपडेट देने वाले फैन पेज के मुताबिक, करणवीर टाइम गॉड की छड़ी को पकड़कर सारा से बात कर रहे होते हैं, तभी सारा गुस्से में उस छड़ी को तोड़ देती हैं। बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पर बिग बॉस भी भड़क जाते हैं और उन्हें वायलेंट बिहेवियर की वजह से घर से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।
यही नहीं बिग बॉस करणवीर मेहरा से टाइम गॉड की पावर भी छीन लेते हैं और विवियन डीसेना को दोबारा टाइम गॉड बना देते हैं। इस तरह से हारी हुई बाजी को विवियन की टीम जीत जाती है और सारा, अपनी हरकतों की वजह से करणवीर के लिए पनौती साबित हो जाती हैं।
दिग्विजय और कशिश में दोबारा दोस्ती?
खैर बिग बॉस 18 से सारा खान का सफर खत्म हो जाएगा या नहीं इस पर मेकर्स की तरफ से फिलहाल अपडेट नहीं आया है। इसके अलावा आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि क्या वाकई करणवीर से टाइम गॉड की पावर छिन जाएगी या उन्हें फिर एक मौका मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर इन लड़ाई और झगड़े के बीच में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को एक-दूसरे से बातचीत करते हुए देखा गया है। यह देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच की जंग बिग बॉस के घर में आकर दोस्ती में बदल जाएगी। फिलहाल अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
58 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines