Karanveer Mehra Fight Chahat Pandey: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है एंटरटेनमेंट उतना ज्यादा बढ़ रहा है। वहीं इन दिनों करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में आने लगे हैं। इसके पीछे वजह है उनके विवाद और फालतू के मुद्दे। करणवीर का बिहेवियर और एटीट्यूड भी लोगों को रास नहीं आ रहा है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें करणवीर और चाहत पांडेय (Chahat Pandey) के बीच लड़ाई हो रही है। करणवीर ने चाहत के बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा कहा कि वो भड़क उठीं।
करणवीर ने चाहत के बॉयफ्रेंड पर उठाए सवाल
करणवीर मेहरा का बर्ताव हर दिन बेकार होता जा रहा है। एक वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि करणवीर मेहरा ने चाहत पांडेय की पर्सनल लाइफ और उनके बॉयफ्रेंड पर सवाल उठाया। दरअसल चाहत शिल्पा शिरोडकर, श्रुतिका और सारी महिला मंडली के साथ बात कर रही थी जिसमें करणवीर बीच में घुस गए और हो गया दोनों के बीच युद्ध।
यह भी पढ़ें: Karanveer को टॉप 2 से बाहर निकालेगा उनका एटीट्यूड? टूटेगा विनर बनने का सपना!
बॉयफ्रेंड को लेकर क्या बोल गए करणवीर
चाहत पांडेय शिल्पा को बता रही थी कि जो कमाया है न शिल्पा जी वो खून पसीने की कमाई है। इसी बात में करणवीर घुस गए और बोलते हैं कि इतना काम फिर भी आपके दोस्त को टाइम मिल गया था एनिवर्सरी मनाने का। चाहत इस बात पर कहती हैं आप उसकी टेंशन मत लो। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे पर सामान फेंकने लगते हैं। चाहत तो इतने गुस्से में आ गईं कि गुस्से के मारे रोने लगीं और बोलीं करण गेट लोस्ट।
घटिया हरकत की वजह से करणवीर हुए ट्रोल
ऐसा पहली बार नहीं है कि करणवीर मेहरा अपनी बदतमीजी की वजह से ट्रोल हुए हों। अब इस वीडियो की वजह से एक बार फिर से करण यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा- 2 बीवियां रखने वाला बोल रहा है। दूसरे ने लिखा- घटिया इंसान, खुद तो अपनी शादी नहीं बचा पाया। तीसरे ने लिखा- मुझे ऐसा लग रहा है कि इन दिनों करणवीर मेहरा ज्यादा ओवर स्मार्ट बन रहा है। चौथे ने लिखा- अब करण पूरा नेगेटिव लग रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के फिनाले से पहले विनर का नाम रिवील, करणवीर लिस्ट से बाहर
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines