हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिनाले में Karan Veer Mehra के टॉप 5 रिवील, Rajat-Eisha ने उठाया सवाल

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने फिनाले के करीब है और शो में इस वक्त सात कंटेस्टेंट मौजूद हैं। इस बीच अब करणवीर मेहरा ने बताया कि शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट कौन हैं? आइए जानते हैं….

विज्ञापन
karanveer Mehra

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले वीक शुरू हो चुका है। हर कोई अपने अंदाजे से टॉप 5 बता रहा है। करणवीर मेहरा ने भी घरवालों के सामने टॉप 5 के नाम रिवील किए हैं। इनमें इन दो प्रमुख कंटेस्टेंट के नाम गायब हैं। आइए जानते हैं कि करण ने किसका-किसका नाम लिया है?

करणवीर मेहरा के टॉप 5

बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले करणवीर मेहरा ने टॉप 5 के नाम रिवील किए हैं। इनमें रजत दलाल और ईशा सिंह का नाम गायब हैं। इस पर दोनों कंटेस्टेंट ने सवाल उठाए। दरअसल, फिनाले वीक शुरू हो चुका है। बीते दिन पत्रकार वार्ता के दौरान घर के सभी कंटेस्टेंट को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। आज घरवालों के अलग हालात थे। आम बातचीत में उनमें आपस में नाराजगी नहीं दिखती। ऐसी ही एक डिसकशन के दौरान रजत ने करणवीर से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिनका जवाब देते ही फिर घर का माहौल गर्म हो गया।

करण के टॉप 5 से रजत-ईशा गायब

रजत दलाल ने करण से पूछा, चलो करण भाई आपके हिसाब से अगला कौन आउट होगा? इस पर करण टॉप 5 के नाम रिवील करते हैं। उनके अनुसार उनके अलावा विवियन, शिल्पा, चुम और अविनाश टॉप 5 में जाएंगे। ऐसे में पहले ईशा पूछती हैं, कि हम दोनों (ईशा और रजत) ही आउट हैं फिर उसके बाद रजत भी निराश हालत में बता ही देता है कि तुमने हमें टॉप 5 में रखा ही नहीं।

विज्ञापन

19 जनवरी 2025 को फिनाले

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा। शो में इस वक्त सात कंटेस्टेंट मौजूद हैं, जिनमें रजत दलाल, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, ईशा सिंह, चुम दरांग और करणवीर मेहरा हैं। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इन सातों में से कौन टॉप पांच में जाएगा। हाल ही में चाहत पांड़े शो से बाहर हो गई हैं।

शो की ट्रॉफी भी रिवील

इसके अलावा शो के 18वें सीजन की ट्रॉफी की झलक भी रिवील हो गई है। जी हां, मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में शो की इस सीजन की ट्रॉफी की झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही प्रोमो में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही प्रोमो में वीडियो में सलमान ने शो के ग्रैंड फिनाले की डेट और टाइम भी रिवील किया है। अब देखने वाली होगी कि शो के 18वें सीजन की ट्रॉफी कौन बाहर लेकर आता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Game Changer की कमाई घटने पर 45 लोगों के खिलाफ FIR, फिल्म लीक से जुड़ा है मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola