Bigg Boss 18: करणवीर की फीलिंग्स से घबराए विरोधी, 'प्यार' को हटाने का मास्टर प्लान
Author: Jyoti Singh
2024-11-13 08:35:31
Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। शो में एक तरफ करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं तो दूसरी तरफ शिल्पा शिरोडकर और श्रुतिका अर्जुन के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो करणवीर की पलटन अब बिखरती हुई दिखाई दे रही है। जाहिर है कि बिग बॉस के घर में दो गुट एक्टिव हैं, जिसमें पहला गुट विवियन डीसेना का है, जबकि दूसरा करणवीर का है। बीते एपिसोड में करणवीर को चुम के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए देखा गया था। ऐसे में विरोधी टीम ने मास्टर प्लान बनाना शुरू कर दिया है।
करण ने चुम से शेयर की फीलिंग्स
बता दें कि लेटेस्ट एपिसोड में श्रुतिका, चुम से कहती हैं कि वह बिग बॉस से बाहर आने के बाद एक महीने के लिए उनके भाई आदित्य को डेट करें। दोनों की ये गॉसिप करण सुन लेते हैं। वहीं चुम श्रुतिका के भाई को डेट करने के लिए राजी हो जाती हैं। इसके बाद शिल्पा शिरोडकर चुम और करणवीर को अलग ले जाकर कहती हैं कि ‘चुम नो चेन्नई’। जब चुम, शिल्पा से पूछती हैं कि वो ऐसा करने से क्यों मना कर रही हैं तो शिल्पा करण की तरफ इशारा करती हैं।
शिल्पा, चुम से कहती हैं कि उन्हें करणवीर को डेट करना चाहिए। इसके बाद चुम शिल्पा कैमरे की तरफ देखते हुए आदित्य को डेट करने से मना कर देती हैं। उधर, दूसरी सुबह करण भी चुम से अपनी फीलिंग्स शेयर करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। करण कहते हैं, ‘मैंने सोचा था कि बिग बॉस में किसी को मैं पसंद नहीं करूंगा लेकिन कल आदित्य वाली बात सुनकर मुझे जलन होने लगी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: नॉमिनेटेड 7 कंटेस्टेंट्स में किसे मिल रहे कम वोट, हो सकता है बेघर
टाइम गॉड के टास्क में बनी जोड़ी
उधर, बिग बॉस भी करणवीर का साथ देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने टाइम गॉड चुनने के लिए एक टास्क दिया जिसमें करण और चुम की जोड़ी बनाई। इस टास्क के दौरान दोनों ने एक साथ डांस किया। दिलचस्प बात ये है कि करण और चुम के बीच दीवार बनने के लिए अब विवियन डीसेना का ग्रुप एक्टिव हो गया है। विवियन और अविनाश की टीम अब इस कोशिश में हैं कि चुम को कैसे करण के विरोध में करते हुए अपनी टीम में शामिल किया जाए।
क्या जोड़ी बनने से पहले टूटेगी
जाहिर है कि करणवीर का बिग बॉस के घर में चुम दरांग, रजत दलाल और शिल्पा के साथ अच्छा कनेक्शन है। इसके अलावा श्रुतिका भी पहले उनके ग्रुप का हिस्सा थीं लेकिन सारा और विवियन के झगड़े के बाद से श्रुतिका और करण के बीच भी जुबानी जंग शुरू हो गई है। वहीं श्रुतिका और शिल्पा के बीच भी काफी तू तू-मैं मैं देखने को मिल रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रुतिका, विवियन की टीम में शामिल हो जाएंगी? क्या घर में फिर से समीकरण बदलेंगे यह देखना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines