Bigg Boss 18-Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से बीते दिन कशिश कपूर (Kashish Kapoor) का इविक्शन हो गया, अब कुल 9 कंटेस्टेंट बचे हैं। सभी में विनर की रेस में आगे निकलने की होड़ है और कांटे की टक्कर हो रही है। घर में अगर मजबूत कंटेस्टेंट की बात करें तो लिस्ट में रजत दलाल (Rajat Dalal), करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra), विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडेय (Chahat Pandey) का नाम है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि करणवीर खुद ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने पर तुला हुआ है अब देखिए न उसका एटीट्यूड का लेवल कितना हाई हो गया है। घर में हर किसी के साथ बदतमीजी करना हो या फिर हर मुद्दे में टांग अड़ाना। आइए आपको कुछ ऐसे ही एग्जांपल देते हैं जो उनके घमंड को उजागर करते हैं।
1. कशिश कपूर के इविक्शन पर
जब भी घर से किसी का इविक्शन होता है तो चाहे उसके घर में कितने भी मुद्दे हों लास्ट टाइम में सभी गुड बॉय कहते ही हैं। लेकिन कशिश कपूर के बेघर होने पर ऐसा नहीं हुआ, हालांकि घर के बाकी लोग गए मगर करणवीर मेहरा ने तो ये कह डाला कि जो दूसरों की इज्जत नहीं करता मैं उसकी नहीं करता। उनका ये चेहरा देख उनके फैंस को काफी बुरा लगा और इस वजह से वो ट्रोल भी हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के इस मास्टरमूव से टॉप 5 में जगह फिक्स, Vivian Dsena से निकलवाई इनसाइड बातें
2. शिल्पा शिरोडकर
कशिश कपूर के इविक्शन के बाद जब शिल्पा शिरोडकर ने करणवीर से कहा कि तुम भी आओ उसे बॉय बोलने तो करणवीर ने बहुत ही बदतमीजी के साथ बोला कि अबे जा, मैं नहीं आ रहा। एक सीनियर कंटेस्टेंट से इस तरह बोलना कहीं से भी उचित नहीं है। हालांकि इससे पहले भी वो कई बार शिल्पा के साथ बदतमीजी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इन 5 फैसलों से बदल गया लाडला, लिस्ट में Vivian-Karanveer नहीं
3. चाहत के साथ बदतमीजी
करणवीर मेहरा ने चाहत पांडेय को भी नहीं बख्सा। करण ने चाहत को एक बार नहीं बल्कि कई बार बुरा भला कहा है। जब अविनाश ने चाहत के करेक्टर पर सवाल उठाया था तब भी करण ने उनका साथ दिया।
4. विवियन डीसेना
करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना एक दूसरे को शो में आने से पहले से ही जानते हैं। कई बार दोनों ये बोलते भी हैं कि दोनों दोस्त थे, लेकिन अब वो दुश्मन बन गए हैं। हालांकि विवियन का बिहेवियर अभी भी करण के प्रति इतना रुड नहीं है, लेकिन करणवीर तो हर बार डीसेना को हर बार नीचा दिखाने की कोशिश ही करते हैं। नूरन ने भी विवियन को इस बात के लिए आगाह किया था।
5. कशिश की मां के संग मिस बिहेव
करणवीर ने न सिर्फ घरवालों के साथ बल्कि उनके परिवार वालों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया है। कशिश कपूर वाला मुद्दा तो आपको पता ही होगा जब उनकी मां अविनाश से बात कर रही थीं, तो बीच में आकर करणवीर ने एक नया विवाद खड़ा करने की कोशिश की। हालांकि कशिश समझ गई थीं कि वो क्या करने की कोशिश कर रहा है तो उसने अपनी मां को चुप करवा दिया।
विनर बनने का टूटेगा सपना
करणवीर मेहरा के अंदर इतना घमंड आ गया है कि वो अपने आपको शो का विनर ही समझने लगे हैं। लेकिन उनका एटीट्यूड देखकर तो लग रहा है कि उनका अब डाउनफॉल शुरू हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 14 की ट्रॉफी तो मिल गई है, वहीं अब बिग बॉस 18 की चमचमाती ट्रॉफी उनके हाथ से जाती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट से Eisha Singh आउट, पॉपुलेरिटी रैंकिंग में उलटफेर
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines