Karanveer Mehra out of TOP 5 Ormax List In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स अब एक दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं। करणवीर मेहरा के लिए इन दिनों शो एक रोलर कॉस्टर राइड की तरह चल रहा है, एक जगह वो ओरमेक्स की लिस्ट में टॉप 5 से बाहर हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग में करणवीर ने पहले पायदान पर अपनी जगह बनाई है।
ओरमेक्स की लिस्ट से बाहर हुए करणवीर
शो में करणवीर की गेम को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे अब कंटेस्टेट्स को करणवीर की गेम खुलकर दिखने लगी है। हाल ही के एपिसोड में करणवीर ने शिल्पा शिरोडकर के बारे में उनकी पीठ के पीछे जो कुछ भी बोला उसका खुलासा किया गया जिससे उनकी करीबी दोस्त शिल्पा काफी नाराज हो गईं। इस बार की ओरमेक्स की लिस्ट से भी करणवीर बाहर हो गए हैं।
मॉस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में इस हफ्ते पहले नंबर पर विवियन डीसेना का नाम आया है वहीं दूसरे नंबर पर रजत दलाल ने अपनी जगह बनाई है। इस हफ्ते तीसरे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन ने अपनी जगह बनाई है, वहीं चौथे नंबर पर शिल्पा शिरोडकर का नाम सामने आ रहा है। पांचवे नंबर पर ईशा सिंह राज कर रही हैं। यानी करणवीर इस बार इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
रैंकिग में करणवीर ने मारी बाजी
‘खबरी’ के मुताबिक छठे हफ्ते की रैंकिंग के हिसाब से करणवीर ने पहले नंबर पर अपना दर्ज कराकर बाजी मार ली है। वहीं दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना का नाम सामने आ रहा है। जनता जिन कंटेस्टेंट्स को सबसे ज्यादा पसंद कर रही है, उस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्विजय राठी, चौथे पर रजत दलाल और पांचवे नंबर पर अविनाश मिश्रा का नाम आ रहा है।
‘बिग बॉस 18’ में कंटेस्टेंट्स की खुली पोल
हाल ही में वीकेंड का वार पर घर में कई कंटेस्टेंट्स की पोल खुल गई है। पीठ के पीछे जिन कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे के लिए जो कुछ भी बोला था, उसे वीकेंड का वार पर सलमान खान ने सभी के सामने ला दिया।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun ने Pushpa 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए ‘बिहार’ ही क्यों चुना? आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines