हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में बड़ा हादसा! Karanveer Mehra को टास्क के दौरान लगी चोट

Karanveer Mehra Injured In Task: ‘बिग बॉस 18’ में नॉमिनेशन से सेव होने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क हुआ। टास्क के दौरान करणवीर को चोट लग गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Karanveer Mehra

Karanveer Mehra Injured In Task: ‘बिग बॉस 18’ में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने एक मौका दिया बेघर होने के खतरे से बाहर निकलने के लिए। इस दौरान बिग बॉस ने एक टास्क अनाउंस किया जिसमें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की तस्वीरों को दूसरे कंटेस्टेट्स को ढूंढकर टाइम गॉड अविनाश के पास सबसे पहले लेकर जानी थी। जिस भी कंटेस्टेंट को वो सेव करना चाहते हैं, उनकी तस्वीरों को जल्द से जल्द अविनाश के पास लेकर जाने थे। इस टास्क के दौरान करणवीर को चोट लग गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

करणवीर को टास्क में लगी चोट

बिग बॉस के मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया है उसमें टास्क हो रहा है। इसी बीच सभी कंटेस्टेंट्स भागते हुए अपने-अपने फोटोज की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान करणवीर को इतने जोर से धक्का लगा कि उनके चेहरे से खून आने लगा। उन्हें चेहरे पर इंजरी हो गई, जिसकी वजह से करणवीर काफी गुस्सा हो गए। इसके बाद प्रोमो में रजत दलाल कहते हुए नजर आए कि अगर इस तरह से भागोगे तो कहीं ना कहीं तो चोट लगेगी ही ना। इसलिए आराम से टास्क कर लो। अगर कुछ होता है तो उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं।

करणवीर हो गए नॉमिनेशन से सेव

करणवीर के फैंस को जहां एक तरफ उनकी चोट से झटका लगा है, वहीं उनके और उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज भी है। दरअसल करणवीर टास्क में सेव हो गए हैं। आखिरी राउंड में श्रुतिका और चुम दरांग बचे थे। जहां श्रुतिका बग्गा जी की तस्वीर लेकर भाग रही थीं वहीं चुम करणवीर को सेव करने के लिए उनकी फोटो लेकर दौड़ रही थीं। आखिरी में जब बात चुम दरांग और श्रुतिका पर आई, तो दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करते करणवीर को टास्क में विजेता बना दिया। जिससे करणवीर इस टास्क को जीतकर नॉमिनेशन से सेव हो गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रही Hina Khan को दर्द के बीच हुआ ट्रॉमा, बोलीं- मैंने पूरी लड़ाई की

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola