Bigg Boss 18 Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। शो जब शुरू हुआ था, तब इसकी TRP काफी कम थी। लोगों ने इसे सबसे बोरिंग सीजन बताना शुरू कर दिया था लेकिन अब शो काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। यही वजह है कि बिग बॉस 18 दो हफ्ते एक्सटेंड होने की खबरें आ रही हैं। इन दिनों घरवाले वर्सेज करणवीर मेहरा देखने को मिल रहा है। एक तरफ घरवाले करणवीर को साइडलाइन करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वीकेंड का वार पर उन्हें टारगेट किया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या करणवीर वाकई लोगों के बीच फंसकर रह गए हैं या फिर यह उनका गेम प्लान है। वह कहीं न कहीं बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी बनने की कोशिश कर रहे हैं।
सलमान के निशाने पर करणवीर
पिछले हफ्ते बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में सलमान खान ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के गेम पर सवाल उठाया था। उन्होंने दोनों को ही महान बताते हुए कहा था कि शिल्पा के बार-बार धोखा देने के बाद भी अगर करण स्टैंड नहीं लेते हैं, तो अब उन्हें दोबारा समझाया नहीं जाएगा। यही नहीं सलमान ने करणवीर को विक्टिम कार्ड प्ले करने के लिए फटकार भी लगाई थी। यहीं से सवाल उठता है कि क्या करणवीर जानबूझकर विक्टिम कार्ड प्ले कर रहे हैं? यह सब उनके गेम प्लान का हिस्सा है?
जाहिर है कि इस वक्त करणवीर मेहरा अधिकतर घरवालों के निशाने पर हैं। हर कोई उन्हें टारगेट कर रहे हैं। यह अलग बात है कि उन्हें बाहर से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। चाहें आम पब्लिक हो या फिर सेलेब्रिटी, सभी करणवीर को फुल सपोर्ट कर रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उनका गेम इस वक्त बिग बॉस बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी की याद दिला रहा है।
करणवीर और गौतम गुलाटी कनेक्शन
दरअसल, टीवी एक्टर गौतम गुलाटी जब बिग बॉस सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे, उस वक्त पूरा घर ही उनके खिलाफ हो गया था। गौतम का हाल उस वक्त बिल्कुल ऐसा ही था, जैसा इस वक्त करणवीर मेहरा का है। हालांकि गौतम ने अकेले दम पर गेम खेला और दर्शकों का दिल जीता। फैंस के प्यार और सपोर्ट के जरिए गौतम ने बिग बॉस 8 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। यही नहीं कभी मामूली सा किरदार करने वाले गौतम बिग बॉस में आने के बाद स्टार बन गए थे।
क्या शो जीत पाएंगे करणवीर
करणवीर की बात करें तो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ जीतने के बाद वह बिग बॉस 18 का हिस्सा बने हैं। टीवी से फिल्मों तक का सफर तय कर चुके एक्टर की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग भी है लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि उनका गेम भी कहीं न कहीं गौतम गुलाटी के जैसा ही है। इसके अलावा हमेशा देखा गया है कि शो में जिस कंटेस्टेंट को ज्यादा टारगेट किया गया है, वह विनर बन ही जाता है। प्रिंस नरूला, सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान, मुनव्वर फारूकी, सना मकबूल और दिव्या अग्रवाल इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या गौतम गुलाटी की तरह करणवीर भी शो का ट्रॉफी जीत पाएंगे?
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
43 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines