Karanveer Mehra And Sidharth Shukla: बिग बॉस 18 इस वक्त सबसे ज्यादा अटेंशन बटोर रहा है। कभी सदस्यों के झगड़े चर्चा में आ जाते हैं, तो कभी उनकी तुलना बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स के साथ होने लगती है। कुछ ऐसा ही फिर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग करणवीर मेहरा की तुलना बिग बॉस 11 के विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कर रहे हैं। इसके पीछे क्या वजह है और क्या वाकई करणवीर का गेम सिद्धार्थ शुक्ला की तरह है या फिर दोनों का गेम बिल्कुल एक-दूसरे से अलग है, आइए जानते हैं…
करणवीर-सिद्धार्थ का गेम एक जैसा
1. बिग बॉस 18 का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि पूरा घर करणवीर मेहरा के खिलाफ हो गया है। टाइम गॉड के टास्क के दौरान भी घरवाले करणवीर पर उंगली उठाते हैं, वहीं करण अकेले ही खुद का गेम खेलने में लगे हुए हैं। बिग बॉस 11 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जब पूरा घर एक टाइम पर उनके खिलाफ हो गया था। हालांकि अपनी गेम से सिद्धार्थ ने साबित कर दिया था कि वह गेम के किंग हैं।
2. करणवीर के रिश्तों पर सवाल उठाने से घरवाले बिल्कुल नहीं चूकते हैं। टाइम गॉड के टास्क के दौरान भी ईशा, विवियन और दिग्विजय ने करण के कमजोर रिश्तों पर सवाल उठाया। हालांकि करण को इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनके साथ कौन खड़ा है। वहीं बिग बॉस 11 में सिद्धार्थ शुक्ला को कई बार कहते सुना गया था कि वह शो में रिश्ते बनाने नहीं आए हैं। उनके साथ शहनाज गिल हमेशा खड़ी नजर आईं। वहीं करणवीर के साथ चुम दरांग हमेशा सपोर्ट बनकर रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करणवीर के अपनों में छिपे बेगाने कौन? जो वक्त के साथ बदल लेंगे रंग!
करणवीर-सिद्धार्थ का गेम कैसे अलग
1. करणवीर मेहरा को लेकर घरवालों का कहना है कि वह सिर्फ तिल्ली लगाने का काम करते हैं। घरवालों के बीच जब झगड़े होते हैं, उस वक्त भी करण दूर बैठकर अपनी कैलकुलेशन करते हैं और आग लगाने का काम करते हैं। वहीं बिग बॉस 11 में सिद्धार्थ शुक्ला अपने हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलते थे। वह झगड़ों से भागते नहीं थे और न ही किसी को भड़काने का काम करते थे। उन्होंने डंके की चोट पर गेम खेला।
2. करणवीर मेहरा जब से बिग बॉस 18 में आए हैं, उनकी विवियन डीसेना के साथ पहले अच्छी बातचीत थी लेकिन अब उनमें सिर्फ तू तू-मैं मैं हो रही है। करण कई बार विवियन पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने विवियन को नॉमिनेट भी किया लेकिन कहीं न कहीं वह विवियन के आगे कमजोर पड़ जा रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की फाइट जब आसिम रियाज से हुई या किसी दूसरे सदस्य से हुई थी, तो वह हमेशा सामने वाले का मुंह करवा देते थे।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines