Karanveer Mehra: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है। शो को उसके 18वें सीजन का विनर मिल चुका है। करणवीर मेहरा, सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के विनर बने हैं। विनर बनने के बाद सोशल मीडिया पर करण के तमाम फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि करणवीर को सिद्धार्थ शुक्ला से कंपयेर भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस पर करण का क्या कहना है?
सिद्धार्थ शुक्ला से कंपयेर किया गया
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 का विनर बनते ही करणवीर को सिद्धार्थ शुक्ला से कंप्येर किया जाने लगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर की तरह की बातें भी हो रही हैं और यूजर्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच इस पर करण के रिएक्शन का भी एक वीडियो सामने आया है। instantbollywood पर सामने आए करण के वीडियो में देखा जा सकता है कि करण कह रहे हैं कि मेरी ट्रॉफी भी उसके जैसी ही है, वो बहुत अच्छा लड़का था।
हम दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे
करण ने कहा कि हमने बहुत ज्यादा टाइम तो एक साथ नहीं बिताया लेकिन हम दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। करण ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे उससे कंप्येर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो दिल का बहुत बड़ा इंसान था। मुझे याद है जब मैं नया-नया आया था मुंबई, तो उसके पास एक बहुत बड़ी बाइक हुआ करती थी, मैंने उससे कहा था कि मुझे फोटोज खींचवानी हैं।
वो बहुत बड़े दिल का इंसान था- करण
करण ने आगे बताया कि जब मैंने उसे बताया कि मुझे अपने फोलियो के लिए उनकी बाइक चाहिए, तो सिद्धार्थ नीचे आए थे और अपनी बाइक की चाबी मुझे देते हुए कहा था कि रोड पर चलाते हुए फोटोज खींचवाना। करण ने कहा कि अगर कोई इतनी महंगी बाइक अपने दोस्त को ऐसे ही दे रहा है, तो वो दिल का कितना बड़ा होगा।
यूजर्स ने भी किया रिएक्ट
करण के इस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सिद्धार्थ बहुत अच्छा था, हम उन्हें मिस कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि बेस्ट विनर करणवीर मेहरा। तीसरे यूजर ने कहा कि आपने बहुत बढिया खेला, बहुत बधाई। इस तरह के कमेंट्स करके लोगों ने भी करण को उनकी जीत की बधाई है। बता दें कि करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर और विवियन डीसेना रनर-अप रहे हैं।
यह भी पढ़ें- नहीं रहे मशहूर एक्टर Vijaya Rangaraju, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines