Bigg Boss 18: Karanveer के एक्सपोज का सच रिवील, जानें श्रुतिका के हर आरोप का जवाब

Karanveer Mehra Expose Truth Reveal: बिग बॉस 18 से एविक्ट होने से पहले श्रुतिका ने करणवीर मेहरा को एक्सपोज किया और कई आरोप लगाए। इन आरोपों के पीछे का सच अब सामने आ गया है।

bigg boss 18 karanveer mehra exposed truth reveal shrutika arjun allegation

Karanveer Mehra And Shrutika. File Photo

Karanveer Mehra Expose Truth Reveal: बिग बॉस का सबसे बड़ा रूल है कि कंटेस्टेंट्स को बाहरी जानकारी बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए। यही वजह है कि घरवालों को बाहरी इनपुट से दूर रखा जाता है। बिग बॉस 18 में बाहरी इनपुट को लेकर श्रुतिका ने करणवीर मेहरा को एक्सपोज किया। दरअसल, सोशल मीडिया पर बीते दिन खबर आई कि श्रुतिका का एविक्शन हो गया है। हालांकि एविक्ट होने से पहले उन्होंने करण पर आरोप लगाए कि बिग बॉस उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाकर बाहरी देते हैं। श्रुतिका के इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसका सच अब सामने आ गया है।

संदीप सिकंद का बिग बॉस से पुराना कनेक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संदीप सिकंद एक इंटरव्यू देते दिख रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान रिवील हुआ है कि संदीप बिग बॉस के प्रोग्रामिंग हेड हैं। उन्हें इससे पहले बिग बॉस के कई सीजन में कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करते हुए भी देखा गया है। आपको बता दें कि यह वही संदीप सिकंद हैं, जो बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा के दोस्त बनकर आए थे और उन्हें सपोर्ट किया था।

श्रुतिका के आरोपों का सच आया सामने

वीडियो सामने आने के बाद श्रुतिका के उन आरोपों का जवाब भी पता चल गया है कि जिसमें उन्होंने करणवीर को एक्सपोज किया था। फैंस का कहना है कि जब संदीप सिकंद पहले से बिग बॉस से जुड़े हुए हैं और कई बार शो में आए हैं, फिर वह करण को बाहरी इनपुट कैसे दे सकते हैं? उन्होंने करण से सिर्फ गेम में आगे बढ़ने के लिए कहा था और अंधी दोस्ती से सतर्क रहने के लिए कहा था।

क्या कहा था श्रुतिका ने?

फैन पेज के ट्वीट के मुताबिक, श्रुतिका ने एविक्ट होने से पहले करण को एक्सपोज किया है। उनका आरोप है कि बिग बॉस करण को फेवर कर रहे हैं। वह उन्हें बार-बार कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और बाहरी जानकारी देते हैं। रजत दलाल को यूट्यूबर कैरी-मिनाटी और एल्विश यादव सपोर्ट कर रहे हैं, यह जानकारी भी करण को बिग बॉस से मिली है।

वायरल संदीप सिकंद का वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है कि जब घर में पत्रकार सेशन हुआ था, उस वक्त ही करण को पता चला था कि रजत दलाल को कैरी-मिनाटी और एल्विश यादव का सपोर्ट मिल रहा है। तभी करण ने घरवालों के सामने रजत के बाहरी सपोर्ट की बात छेड़ी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ