Karanveer Mehra Inside Story: करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) छोटे पर्दे का बड़ा नाम है जो इन दिनों बिग बॉस 18 के घर में तहलका मचा रहे हैं। घर के अंदर करण का दमदार खेल ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। घर में दोस्त हैं तो दुश्मनों की भी कोई कमी नहीं है। हालांकि इस बार भी वो टाइम गॉड बनने से चूक गए हैं। वहीं वो नॉमिनेशन की लिस्ट में भी शामिल हैं जिस वजह से कहीं न कहीं इविक्शन की तलवार उनके सिर पर लटक रही है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी चर्चाओं के पहले पेज पर रही हैं। एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी का स्वाद चखने वाले करण अब अकेले हैं और तीसरी की तलाश में हैं। चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि उनकी दो पत्नियां कौन थीं और क्यों हुआ तलाक, अब कहां हैं एक्स वाइव्स?
पहली पत्नी कौन थीं
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि करणवीर मेहरा की पहली पत्नी कौन थीं। उनका नाम देविका मेहरा था, जो करण की बचपन की दोस्त थीं। दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और प्यार हो गया। देविका और करण ने साल 2009 में देविका संग शादी की थी। पहले तो सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और साल 2018 में उनका तलाक हो गया। हालांकि अभी देविका रानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि अब वो कहां हैं और क्या करती हैं।
यह भी पढ़ें:बिन शादी बनीं मां, पति ने किसी और के लिए छोड़ा, सुसाइड की कोशिश
दूसरी पत्नी कौन
अब करणवीर मेहरा की दूसरी पत्नी के बारे में जान लेते हैं जिनका नाम है निधि सेठ। निधि पेशे से एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो करणवीर के प्यार में पड़ गई थीं। दोनों ने साल 2021 में शादी की लेकिन उनका रिश्ता लंबा न चल सका और सिर्फ 2 साल में ही यानी साल 2023 में तलाक हो गया।
क्यों हुआ था निधि से तलाक
अब सवाल ये उठता है कि निधि का तलाक हुआ क्यों था। दरअसल एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते थे। दोनों एक दूजे से साथ खुश नहीं थे। ऐसे में उन्हें लगा कि अब ये रिश्ता आगे नहीं चल सकता और आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि वो इससे पहले ही अलग रहने लगे थे। बता दें कि निधि सेठ अब अपने काम में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की पुष्पा द रूल, फुल पैसा वसूल, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
23 mins agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 hr ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
2 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
3 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
20 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
22 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines