Bigg Boss 18 Money Bag: बिग बॉस 18 पिछले तीन महीने से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। अब यह शो सिर्फ एक हफ्ते का मेहमान बचा है क्योंकि 19 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले होगा। इसी के साथ शो को अपने 18वें सीजन का विनर मिल जाएगा। चाहत पांडे घर से बेघर हो गई हैं। टॉप 5 चुनने के लिए दो और सदस्यों का बेघर होना तय है। पिछले कई सीजन से देखा जा रहा है कि मेकर्स फिनाले वीक कंटेस्टेंट्स में किसी एक को रुपयों से भरा बैग (Money Bag) लेकर फिनाले रेस से बाहर होने का मौका देते हैं। इस सीजन में यह बैग लेकर कौन शो छोड़ेगा ये जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दो कंटेस्टेंट्स ने अपनी दावेदारी पेश की है।
करण-शिल्पा और चुम ने की चर्चा
फैन पेज ‘BiggBoss24x7’ ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप में रात के अंधेरे में करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग रुपयों से भरे बैग को लेकर आपस में बातचीत कर रहे हैं। क्लिप के मुताबिक करण, शिल्पा से कहते हैं, ‘सोचो आप और विवियन, मैं और चुम और ईशा-अविनाश तीनों कपल्स में से अगर किसी एक ने रुपयों से भरा बैग लेने के लिए बजर दबाया तो… बेइज्जती बहुत होगी कि पैसों के लिए खेल रहा है।’
यह भी पढ़ें: Chum Darang की ये खूबियां दिलाएंगी टॉप 5 में एंट्री! शिल्पा-ईशा को मिलेगा टफ कॉम्पिटिशन
करण के सवाल पर शिल्पा कहती हैं कि उनके हिसाब से इसमें कोई बेइज्जती जैसी बात नहीं है। करण कहते हैं, ‘मेरा मतलब ये है कि आप फिनाले तक आए लेकिन आपको खुद पर यकीन नहीं है।’ ये सवाल उठ सकता है। इस पर चुम कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता कि कोई रुपयों से भरा बैग लेगा और फिनाले रेस से बाहर होगा।
करण और चुम ने भरी हामी
चुम की बात का जवाब देते हुए शिल्पा कहती हैं कि जब बिग बॉस ऑफर देंगे तब देखा जाएगा कि उस वक्त सोच क्या है। ये सुनते ही करण तुरंत कहते हैं, ‘हो सकता है कि ऑफर मिलने पर मैं ही बजर दबा दूं और मनी बैग लेकर चला जाऊं।’ तभी चुम दरांग कहती हैं कि अगर 30 लाख का ऑफर हुआ तो वह बैग लेकर फिनाले रेस से बाहर हो जाएंगी।
बता दें कि बिग बॉस फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को आखिरी वक्त में रुपयों से भरा बैग लेकर शो छोड़ने का ऑफर दिया जाता है। इसके लिए कंटेस्टेंट्स के साथ बजर राउंड किया जाता है। जो सबसे पहले बजर दबाता है, उसे मनी बैग मिलता है और वह फिनाले रेस से बाहर हो जाता है। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में ये ऑफर मिला तो किसकी किस्मत में मनी बैग जाएगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines