Karanveer Mehra And Chum Darang Live: बिग बॉस 18 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन उसके कंटेस्टेंट्स किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। करणवीर मेहरा इस शो की ट्रॉफी जीत चुके हैं और इसके बाद से फैंस उनके हर मूवमेंट पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में करणवीर मेहरा वीडियो कॉल पर चुम दरांग से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये उनका पहला लाइव वीडियो है, जिसमें करण और चुम आपस में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
करणवीर-चुम-दिग्विजय का रीयूनियन
बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही थी। फैंस ने दोनों को #chumveer टैग तक दे दिया था। ऐसा लगा था कि शो खत्म होने के बाद करणवीर और चुम दरांग की दोस्ती में दूरी आ सकती है लेकिन दोनों का रीयूनियन देखकर फैंस को काफी खुशी हो रही है। उन दोनों को दिग्विजय सिंह राठी ने भी ज्वाइन किया है।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra काे किस बात का पछतावा? ट्रॉफी जीतने के बाद Vivian से कनेक्शन
करण को देख शरमा गईं चुम
वीडियो में आप देख सकते हैं कि करणवीर मेहरा कार में बैठकर कहीं जा रहे हैं। इस दौरान वह चुम दरांग को वीडियो कॉल करते हैं। चुम करण को देखकर काफी शरमा जाती हैं और अपना चेहरा छिपाने लगती हैं। तभी करण कहते हैं कि बिग बॉस के घर में 18 कैमरे लगे थे, तब आपको शरम नहीं आई। इसके बाद चुम कहती हैं कि वह अभी रेडी नहीं हुई हैं।
दिग्विजय दे सकते थे टक्कर
इसके बाद करणवीर, दिग्विजय राठी को कॉल करते हैं। दिग्विजय जिम में नजर आ रहे हैं। वह करणवीर मेहरा को बिग बॉस 18 का विनर बनने के लिए बधाई देते हैं। इसके बाद करण उनसे कहते हैं कि जल्द ही हम लोग पार्टी करेंगे। करण वीडियो में ये भी कहते हैं कि सिर्फ दिग्विजय ही था जो उन्हें टक्कर दे सकते थे लेकिन अब वह शो के विनर बन चुके हैं।
घरवालों की वोटिंग से आउट हुए थे दिग्विजय
गौरतलब है कि दिग्विजय राठी को घरवालों की वोटिंग के चलते बिग बॉस 18 से बाहर होना पड़ा था। जब तक वह शो का हिस्सा थे, उन्हें फैंस काफी प्यार और सपोर्ट दे रहे थे। अगर वह बिग बॉस से बाहर नहीं होते तो करणवीर मेहरा के लिए टफ कॉम्पिटीशन हो सकता था। वहीं शो से बाहर होने के बाद दिग्विजय राठी ने बिग बॉस 18 को बायकॉट तक कर दिया था। वह शो के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा भी नहीं बने थे।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
5 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
5 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
6 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
7 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
8 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines