हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karanveer-Chum के बाथरूम सीन पर मीडिया ने कर दी बोलती बंद, लव बाइट का भी किया जिक्र!

Media Allegations on Karanveer-Chum: बिग बॉस 18 के घर में हाल ही में मीडिया राउंड के दौरान करणवीर और चुम के रिश्ते पर भी सवाल किया गया। दोनों के बाथरूम सीन को लेकर भी आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
Media Allegations on Karanveer-Chum

Media Allegations on Karanveer-Chum: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और चुम दरांग पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों के बीच की नजदीकियों ने अब तक बिग बॉस के घर के अंदर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। फिनाले वीक में हुए मीडिया राउंड के दौरान अब करणवीर और चुम से उनके बाथरूम सीन से लेकर एक ही कंबल में सोने को लेकर, कुछ तीखे सवाल किए गए हैं। मीडिया ने दोनों के रिश्ते को लेकर सीधा-सीधा सवाल किया है, चलिए आपको बताते हैं इन सभी आरोपों का दोनों ने क्या जवाब दिया है।

करणवीर-चुम के बाथरूम सीन पर बवाल

कुछ समय पहले करणवीर और चुम के बाथरूम में एक साथ जाकर लॉक होने पर काफी चर्चा हुई थी। दोनों एक साथ बाथरूम में जाकर लॉक हो गए थे। बस इसी को लेकर करणवीर और चुम पर मीडिया ने निशाना साधा। मीडिया ने करणवीर की लव बाइट का भी जिक्र किया जो उन्होंने चुम की बाजू पर दे दी थी। करणवीर और चुम के रिश्ते पर भी मीडिया ने सवाल उठाए कि दोनों के बीच आखिर कैसा रिश्ता है।

मीडिया के सवालों पर चुम का रिएक्शन 

मीडिया के सभी आरोपों को लेकर चुम ने जवाब दिया कि उन्होंने और करणवीर मेहरा ने जो कुछ भी किया वो बहुत फ्रेंडली वे में था। वो और करणवीर एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और बाकी की चीजें वो बाहर जाकर देखेंगी। वो बाहर जाकर देखेंगी कि कैसे एक दूसरे के साथ और अपने रिश्ते को किस ओर लेकर जाना है।

विज्ञापन

करणवीर से विवियन को लेकर सवाल

मीडिया ने करणवीर मेहरा पर इसके अलावा विवियन को लेकर भी कई सवाल किए। करणवीर मेहरा पर पैसे देकर विवियन के खिलाफ बाहर नेगेटिविटी फैलाने का भी आरोप लगाया। करणवीर से विवियन के साथ अजीब रिश्ते को लेकर भी सवाल किया गया। करणवीर मेहरा ने इसी पर कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि खुद का पीआर करा सकें तो वो विवियन के खिलाफ ऐसा कैसे ही करवाएंगे।

यह भी पढ़ें: फिनाले से पहले 5 कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे रिवील, मीडिया ने आरोपों से किया पर्दाफाश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola