Karanveer Mehra And Rajat Dalal Fight: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ दर्शकों का काफी अटेंशन ग्रैब कर रहा है। नया साल आने के साथ ही शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए घरवाले एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं और अपने समीकरणों को बदलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बीते दिन बिग बॉस 18 के एपिसोड में देखा गया था कि दिग्विजय राठी, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा के एविक्शन के बाद घरवालों के समीकरण फिर बदलने लगे हैं। रजत दलाल अपने दुश्मन करणवीर मेहरा के साथ मिलकर नए गेम की प्लानिंग में लगे हुए थे लेकिन आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच में भयंकर लड़ाई देखने को मिलने वाली है।
टाइम गॉड चुम दरांग से हुई गलती
बिग बॉस 18 के फैन पेज ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि चुम दरांग घर की नई टाइम गॉड बनी हैं। इस पावर को हासिल करने के लिए उन्होंने पूरा वीकली राशन दांव पर लगा दिया है। इसके बाद बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि टाइम गॉड चुम ने वीकली राशन में सिर्फ एक नींबू हासिल किया है। यह सुनते ही बाकी घरवाले भड़क जाते हैं और इसके लिए चुम दरांग और करणवीर मेहरा को दोष देना शुरू कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: Yamini Malhotra ने बताया सबसे ‘जहरीला’ कौन? घरवालों के चेहरों से उतारे नकाब
घरवाले हुए चुम और करण के खिलाफ
प्रोमो में ईशा सिंह कहती हैं कि अगर अविनाश से राशन से गलती हो जाती तो सभी घरवाले उंगली उठाने लग जाते। अगर मुझसे या फिर विवियन डीसेना से कोई गलती हो जाती तो घरवालों के हिसाब से बहुत ज्यादा गलत हो जाता लेकिन चुम और करणवीर से गलती हुई है तो कुछ नहीं हुआ। इस बात पर अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना भी चुम दरांग को ब्लेम करना शुरू कर देते हैं।
घरवालों को प्रवोक करते हैं करण
बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि करणवीर मेहरा आगे आते हैं और चुम दरांग को डिफेंड करते हैं। करण घरवालों से कहते हैं कि जो हुआ उसके लिए मारना है क्या? वह कहीं न कहीं घरवालों को प्रवोक करने की कोशिश करते हैं। तभी इस फाइट में रजत दलाल की एंट्री हो जाती है।
रजत और करण में शुरू होती है फाइट
प्रोमो में रजत दलाल, करणवीर से कहते हैं कि यह एक्टिंग कहीं और करना। इस पर करण कहते हैं कि तुम मुझसे दूर रहकर बात करो। इसके बाद दोनों के बीच बहस काफी बढ़ जाती है और उनमें हाथापाई शुरू हो जाती है। घरवाले दोनों के बीच का झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते हैं कि लेकिन रजत दलाल और करणवीर मेहरा गुंडे की तरह आपस में झगड़ते रहते हैं। यह देखकर साफ है कि बीते दिन रजत और करणवीर आपस में जो समीकरण बनाने की कोशिश कर रहे थे, वह टूट चुका है। उधर, सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने फेवरेट को सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines