Karanveer Mehra In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में घरवालों के समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं। अपने फायदे के लिए कंटेस्टेंट्स गेम पलटने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बीते दिन इसकी एक झलक तब देखने को मिली जब दिग्विजय सिंह राठी ने टाइम गॉड बनने के लिए करणवीर मेहरा के रिश्तों पर सवाल उठाने में एक सेकंड की देरी नहीं लगाई। दरअसल, करणवीर को जब अपने रिश्ते प्रूव करने का मौका दिया गया तो उनके पक्ष में उनके खास लोग खड़े तो हुए लेकिन अपने फायदे के लिए वह कब बगावत कर लें यह कहना मुश्किल नहीं होगा।
फिर टाइम गॉड बनने से चूके करणवीर
बता दें कि करणवीर मेहरा एक बार फिर घर के टाइम गॉड बनने से चूक गए। उनकी जगह पर दिग्विजय सिंह राठी ने टाइम गॉड का टास्क जीता। ऐसा नहीं था कि करणवीर ने इस टास्क में जीत हासिल नहीं करी थी। टाइम गॉड बनने के लिए उन्होंने भरपूर टॉर्चर तक सहा लेकिन अपने कमजोर रिश्तों का शिकार बने करण इस बार भी ‘सो कॉल्ड’ टाइम गॉड बनकर रह गए।
दरअसल, बीते एपिसोड में टाइम गॉड टास्क के दौरान जब विवियन डीसेना ने करणवीर के कमजोर रिश्तों पर सवाल उठाया तो ईशा ने कहा कि करण के रिश्तों में क्लियरिटी का ‘सी’ भी नहीं है। वह जिनके साथ अपने रिश्तों की बात करते हैं, उनके वह रिश्ते भी मजबूत नहीं हैं। इसके बाद करणवीर शिल्पा और चुम से पूछते हैं कि क्या वह शो की ट्रॉफी उन्हें दे देंगी तो दोनों ही हां में हामी भरती हैं।
करण के रिश्तों में क्लियरिटी नहीं
इसके बाद दिग्विजय कहते हैं कि करण का रिश्ता ऐसा ही है कि जो आज उन्हें ट्रॉफी जीतकर देने की बात कर रहा है, वही उन्हें नॉमिनेट कर घर से बेघर भीर करना चाहता है। बता दें कि दिग्विजय का इशारा शिल्पा शिरोडकर की तरफ था, जिन्होंने इस हफ्ते खुद करण को नॉमिनेट किया है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो चाहे शिल्पा शिरोडकर हों या चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन… यही तीन लोग हैं, जिनके साथ करणवीर का घर में स्ट्रॉन्ग रिश्ता देखा जा रहा है लेकिन यह भी कहना गलत नहीं होगा कि वक्त आने पर तीनों ही करण से बगावत कर बैठें। इसकी एक झलक शिल्पा और श्रुतिका पहले ही दे चुकी हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines