Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी समेत तीन शॉकिंग एलिमिनेशन के बाद घर का माहौल काफी गर्म है। घर में 11 सदस्य बाकी बचे हैं। फिनाले से पहले छह कंटेस्टेंट और बेघर होंगे। अविनाश और रजत दलाल ने अपने नए समीकरण बनाने शुरू किए। वहीं श्रुतिका अर्जुन ने भी अविनाश से हुई बात को करणवीर से चुगली कर उससे संबंध सुधारने की कोशिश की। इसी बीच बीती रात आए एपिसोड की शुरुआत में ही चुम दरांग ने अचानक एक ऐसी हरकत की, जिससे करणवीर डर गए। दरअसल, चुम दरांग ने साइड में खड़े होकर करणवीर को अचानक डराया, इससे करणवीर स्पष्ट तौर पर डरे हुए दिखाई दिए। वहीं, बाद में करणवीर ने भी चुम पर वो पलटवार किया।
हर बार कैसे बच जाती है चाहत?
खुद को चाहत का दोस्त बनाने वाले रजत दलाल ने कशिश से बात करते हुए कहा कि हर बार चाहत पांडेय कैसे बच जाती है। वहीं कशिश ने अविनाश की गेम का पर्दाफाश करते हुए उसकी बीते दिनों की एक्टिविटीज को याद किया और उसे याद दिया। उसके बाद रजत दलाल ने करणवीर के ग्रुप में आकर अविनाश और विवियन के ग्रुप के बारे में चुगली की और कहा कि विवियन की गेम कुछ नहीं है। वहीं, अविनाश के पास भी कुछ नया नहीं है। हालांकि इशा के बारे में रजत ने कुछ नहीं कहा।
अविनाश ने श्रुतिका को दिखाया अपनापन
नॉमिनेशन प्रक्रिया से पहले अविनाश ने श्रुतिका की नाराजगी से फायदा उठाने की कोशिश की। उसने श्रुतिका के पास जाकर करणवीर और उसके ग्रुप की बुराई की और कहा कि वो तुम पर ट्रस्ट नहीं करते। वहीं, श्रुतिका ने अविनाश से हुई इस मुलाकात के बारे में करणवीर से बात की और दिग्विजय राठी के एलिमिनेशन को लेकर माफी मांगी। श्रुतिका की बातों से करणवीर संतुष्ट नजर आए। उधर, विवियन और चुम दरांग के बीच वर्किंग कंट्रीब्यूशन के बीच लंबा कम्यूनिशन हुआ। दोनों ने तर्क देकर खुद को दूसरे से बेहतर साबित करने का प्रयास किया।
नए लोगों में बनते दिखे समीकरण
टाइमगॉड श्रुतिका के नॉमिनेशन में मिलने वाली संभावित पावर को देखते हुए कशिश, चाहत और रजत दलाल ने नए समीकरण बनाने की कोशिश की। वहीं श्रुतिका ने स्पष्ट तौर पर अपने साथियों के नाम गिनाए। चुम दरांग, करणवीर, शिल्पा को श्रुतिका ने अपनी प्रियोरिटी बताया। चाहत ने चौथे नंबर पर खुद के बारे में सोचने की बात कही। नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान भी श्रुतिका ने अपना वादा निभाया और चुम-करणवीर को पांच-पांच गिफ्ट दिए। वहीं, अविनाश और इशा को एक-एक गिफ्ट दिया। विवियन, रजत को दो-दो गिफ्ट दिए। विवियन और सारा को तीन-तीन गिफ्ट दिए।
यह भी पढ़ें:Shyam Benegal Death: श्याम बेनेगल की वो फिल्म, जिसकी वजह से बांग्लादेश में हो गया था तख्तापलट
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18: करणवीर नहीं, ये कंटेस्टेंट बना नया टाइमगॉड; टारगेट पर होंगे ये 6 कंटेस्टेंट
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines