Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) अकेले ही इस वक्त ‘बिग बॉस 18‘ चला रहे हैं। पूरा शो उन्हीं के कंधों पर है। सभी कंटेस्टेंट्स एक तरफ और करण वीर मेहरा एक तरफ! वो अकेले ही सब पर भारी पड़ रहे हैं, तभी तो बाकि लोग मिलकर या तो उनके खिलाफ साजिश रचते हैं, या उनकी बैक बीचिंग करते हैं। वहीं, अब घर में एक बार फिर टाइम गॉड का टास्क होने वाला है, जिसमें एक बार फिर करण वीर मेहरा को ऑलमोस्ट टाइम गॉड की पोजीशन हासिल होगी। लेकिन अब ऐसा लगने लगा है जैसे करण खुद ही शो में टाइम गॉड नहीं बनना चाहते। लेकिन ऐसा क्यों हैं इसके पीछे 4 कारण हो सकते हैं।
सिम्पथी
करण को टाइम गॉड की पॉवर्स इस्तेमाल करने का आज तक मौका नहीं मिला है। अब तो लग रहा है जैसे उन्हें ये स्पेशल पॉवर्स चाहिए ही नहीं। दरअसल, जब-जब टास्क में वो हारते हैं या उनके साथ गलत किया जाता है तो करण को भर-भरकर लोगों की सिम्पथी मिलती है। सिम्पथी कार्ड चल रहा है तो उन्हें वैसे ही कोई शो से बाहर नहीं निकाल सकता। ऐसे में उन्हें मेहनत करने की क्या जरूरत है, जब वो बेचारा बनकर आगे बढ़ सकते हैं?
अपने से धोखा
करण वीर मेहरा अब शायद टाइम गॉड टास्क में इसलिए भी दिलचस्पी नहीं दिखाते क्योंकि वो चाहे कुछ भी कर लें, हर बार उनके अपने उनकी पीठ पर खंजर घोंप देते हैं। शिल्पा शिरोडकर जो करण की सबसे अच्छी दोस्त हैं, वो ही करण की जीती-जिताई बाजी हारने की वजह बनती हैं। हर बार करण को टाइम गॉड टास्क में शिल्पा का धोखा मिलता है और अब शायद वो इससे ऊब चुके हैं।
हार-हारकर भरा मन
करण वीर मेहरा टाइम गॉड बनने के लिए शुरू से ही अपनी जी-जान लगा रहे थे। लेकिन वो 7 बार टास्क हार चुके हैं और उनका घर में तमाशा बनकर रह गया है। एक के बाद एक हार का सामना करके शायद करण की अब हिम्मत जवाब दे गई है और उनका अब इस पोजीशन से मन भर गया है। इसलिए वो पिछली बार टास्क में भी दिल से परफॉर्म करते हुए नजर नहीं आए थे।
यह भी पढ़ें: India’s Got Latent में ड्रेस कटवाने वाली प्रियंका हलदर कौन? पति से छुपकर दोस्त संग आने पर हो रहीं ट्रोल
करण वीर मेहरा शो
अब जब फराह खान ने करण को बता दिया है कि ‘बिग बॉस 18’ करण वीर मेहरा शो बन चुका है। हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं और वो सिद्धार्थ शुक्ला की तरह टारगेट किए जा रहे हैं, जो विनर बने थे। तो ऐसे में करण का कुछ भी करना और टाइम गॉड बनना उन्हें जरूरी नहीं लगता। जब पूरा शो ही उनके नाम हो गया, तो उन्हें ये छोटी-मोटी पॉवर्स का क्या करना? करण तो सीधे ‘बिग बॉस 18’ के विनर बनने के सपने देख रहे हैं।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines