Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है जो अब और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। इस घर में इस वक्त कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) हॉट टॉपिक बने हुए हैं। कशिश ने वीमेन कार्ड खेलते हुए अविनाश पर कई संगीन आरोप लगाए हैं और इस मुद्दे में मेकर्स ने टास्क ढूंढ लिया है। अब बिग बॉस का घर कोर्ट रूम बन गया है, जहां ये फैसला लिया जा रहा है कि अविनाश सही हैं या फिर कशिश? इस दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) अविनाश के वकील की भूमिका निभा रहे हैं।
बुरी तरह रोती हुई नजर आईं सारा
अब अविनाश को इंसाफ दिलाने के चक्कर में करण वीर मेहरा की मुसीबत बढ़ने वाली है। हो सकता है कि अब वो इस शो से आउट हो जाएं, लेकिन इस हफ्ते तो वो नॉमिनेट भी नहीं हुए हैं तो अचानक उनके बेघर होने की बात कहां से आ गई? दरअसल, वो नॉमिनेशन नहीं अब किसी और वजह से शो से बाहर हो सकते हैं और इसका कनेक्शन सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) है। अब जो प्रोमो सामने आया है वो बेहद शॉकिंग है।
क्या करण से हुई कोई गलती?
प्रोमो वीडियो में नजर आ रहा है कि सारा और करण के बीच किसी चीज को लेकर बहस हो रही है। सारा इस दौरान काफी इमोशनल हैं और फूट-फूटकर रो रही हैं। दरअसल, अविनाश वाले मामले में करण कुछ ज्यादा ही भावुक हो गए हैं। इस दौरान वो कशिश के साथ-साथ सारा को भी गलत ठहरा रहे हैं कि उन्होंने नेशनल टीवी पर एक लड़के की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है। इसी बातचीत के दौरान अब कुछ ऐसा होगा जिसके बाद सारा हर्ट हो जाएंगी। वो बैलेंस खोकर गिर भी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: इस साल टीवी इंडस्ट्री से मिलीं 5 शॉकिंग खबरें, Hina Khan के फैंस को भी लगा झटका
क्यों घर छोड़ने के लिए तैयार हुए करण वीर मेहरा?
इसके बाद जब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) उनसे सफाई मांगने आते हैं तो दोनों में झगड़ा हो जाता है। विवियन कहते हैं, ‘ये क्या किया तूने?’ तो करण बोलते हैं, ‘तू मुझे बोलने आया है या पूछने आया है? तू आरोप लगा रहा है।’ इसके बाद विवियन कहते हैं तू मुझे अपना POV सुना। जिसके जवाब में करण भी कह देते हैं, ‘तू कौन-सा इंसपेक्टर है कि मुझे तुझे अपने POV सुनाना है? बिग बॉस को बोलो ये हुआ है और इसको बाहर निकालो मुख्य द्वार से, मैं बाहर जाने के लिए तैयार हूं।’ अब ऐसा क्या हुआ है कि करण शो को छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं इसका खुलासा तो एपिसोड में ही हो पाएगा।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines