Karan Veer Mehra के प्रवोक करने से क्या Rajat Dalal करेंगे हदें पार? आपा खोया तो होंगे बाहर

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में करण और रजत के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिलने वाली है। अब राशन टास्क में घर का माहौल एक दम बदल जाएगा और टेंशन बढ़ जाएगी।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Rajat Dalal

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Rajat Dalal file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में एक बार फिर घर में तमाशा होने वाला है। 2 दिन के समीकरण का द एन्ड होने का समय आ चुका है। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और रजत दलाल (Rajat Dalal) वीकेंड का वार एपिसोड से ही दोस्त बने हैं और अब एक टास्क में इनका रिश्ता फिर से दुश्मनी में तब्दील होने वाला है। अब नया प्रोमो सामने आया है और इसमें रजत और करण का जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला रहा है। अब राशन टास्क पूरे घर की नाक में दम कर देगा और माहौल गर्म।

रजत और करण में हुई भिड़ंत

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रजत-करण पर भड़के हुए हैं और उनसे कहते हैं- ‘करण भाई इस घर में सबसे फर्जी आदमी हो आप। आप बोलते कुछ हो और होता कुछ और है।’ इसके बाद रजत भाई और आप से सीधा तू पर आ जाते हैं। इसके बाद दोनों में काफी गर्मागर्मी देखने को मिलेगी, जहां घरवाले भी डर जाएंगे कि कहीं बात हाथापाई तक न पहुंच जाए। ऐसे में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) करण को रोकते हुए नजर आएंगी।

Advertisment

रजत को छूकर प्रवोक कर रहे हैं करण?

वैसे तो अक्सर जब भी रजत दलाल का किसी से झगड़ा होता है तो वो बल का प्रोयग कर उस इंसान को घसीट देते हैं। लेकिन इस बार रजत दलाल होश में हैं और वो फराह खान (Farah Khan) के कहने पर हिंसा नहीं कर रहे। दूसरी तरफ करण जानकर रजत को प्रवोक कर रहे हैं। एक बार जब रजत-करण के करीब आते हैं तो करण उन्हें हाथ लगाकर दूर हटने के लिए कहते हैं। इस दौरान रजत उनके छूने पर चिढ़ जाते हैं और ये बात करण को समझ आ जाती है कि रजत को टच करने पर गुस्सा आ रहा है। बस फिर वो पर्सनल स्पेस का बहाना देकर जानकर रजत को छू रहे हैं और रजत बेकाबू हो रहे हैं।

विज्ञापन

रजत ने करण के पर्सनल स्पेस में दिया दखल?

अब कुछ लोगों को इस केस में करण भी सही लग सकते हैं कि वो तो बस निजी दायरा ही मांग रहे हैं। हालांकि, दोनों ही कहीं सही और कहीं गलत हैं। लेकिन अब ये वीडियो देखकर लग रहा है कि कहीं रजत शो में अपनी छोटी-सी गलती के कारण जीत के इतना करीब आकर बाहर न हो जाएं। वैसे भी उन्हें कई चेतावनियां मिल चुकी हैं। अब रजत और करण के इस झगड़े का क्या नतीजा निकलता है ये तो एपिसोड में ही पता चलेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ