Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में इस बार तरह-तरह के लोग एक साथ आए हैं। सभी का स्वभाव और तरीका बेहद अलग है। वहीं, इस शो में सबसे अतरंगी कोई है तो वो करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) हैं। करण शो में न सिर्फ फन एलिमेंट जोड़ रहे हैं बल्कि उनका एटीट्यूड और चीजों से निपटने का तरीका भी बेहद पसंद किया जा रहा है। वो देखते ही देखते उनका विटी अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। करण वीर मेहरा को लोग टॉप 3 में देख रहे हैं। वो न सिर्फ फिजिकली बल्कि गेम में मेंटली और इमोशनली भी स्ट्रॉन्ग लग रहे हैं।
करण वीर मेहरा हुए इमोशनल
लेकिन अब जो होगा उसके बाद करण वीर मेहरा का एक ऐसा रूप सामने आएगा जो अभी तक किसी न नहीं देखा होगा। मुश्किल से मुश्कील हालत में भी हंसते हुए नजर आने वाले करण अब नेशनल टीवी पर रोते हुए दिखाई देंगे। चाहे बड़े से बड़ा झगड़ा हो या फिर खाने की कमी करण ने कभी हार नहीं मानी और न ही कभी हौसला टूटने दिया। लेकिन अब कुछ तो ऐसा होगा जिसके बाद करण शो में बुरी तरह टूट जाएंगे। दरअसल, अब कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बिग बॉस 18’ का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है।
फैमिली टूटने पर करण ने तोड़ी चुप्पी
ये वीडियो देखकर बिग बॉस के फैंस बेहद भावुक होने वाले हैं। दरअसल, अब करण और श्रुतिका का एक क्लिप सामने आया है। इसमें करण-श्रुतिका के सामने अपने दिल का दर्द बयां करेंगे। घर में जो सब हो रहा है उससे वो अपनी पर्सनल लाइफ को भी जोड़ पा रहे हैं जो बिखरी हुई है। करण वीर मेहरा ने श्रुतिका के सामने कहा है, ‘मुझे ये एहसास हो रहा है कि मेरे अंदर ये काबिलियत नहीं है एक फैमिली को जोड़कर रखने की। मुझे लगा हमने फैमिली बना ली है और हम 4 फैमिली हैं। हम काफी मजबूत हैं और ये बाहर भी हुआ ये मेरे साथ।’
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra की किसने की बोलती बंद? शांत दिखने वाला कंटेस्टेंट हुआ हावी
क्या बिग बॉस में भी टूट जाएगा करण का परिवार?
करण वीर मेहरा ने आगे इमोशनल होते हुए कहा, ‘मेरी फैमिली थी ऐसी ही, मैं होल्ड नहीं कर पाया। जो मैं रिलाइज कर रहा हूं कि…।’ ये कहते ही करण की जुबान लड़खड़ाने लगी और उनके चेहरे पर मायूसी छा गई। वो इतने इमोशनल हो गए कि उनके मुंह से शब्द तक नहीं निकले और वो वहां से इमोशनल होकर उठ खड़े हुए। अब करण की ये बातें सुनकर ऐसा लग रहा है कि जिस तरह से उनका परिवार टूटा है, बिग बॉस में श्रुतिका, शिल्पा, चुम और उनके बीच भी दरार आने वाली है। करण का दुख देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं।
संबंधित खबरें
इमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
4 hrs ago'नाम-इज्जत 5 करोड़ के लिए दांव पर लगाऊं?' चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव
8 hrs agoएक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
14 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
15 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
15 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
18 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
19 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 day ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines