Bigg Boss 18, Karan Veer Mehra, Chum Darang: सलमान खान और टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है। शो को उसके 18वें सीजन का विनर मिल चुका है। इस सीजन के विनर करणवीर मेहरा बने हैं और शो की ट्रॉफी के साथ घर से बाहर आए हैं। बिग बॉस 18 के फिनाले को करीब छह दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक इसके विनर को लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर करणवीर मेहरा को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में मिल ही जाता है। इस बीच करण का एक और वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर वो फिर से चर्चा में आ गए हैं? आइए जानते हैं क्यों?
करणवीर मेहरा का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें करणवीर, चुम के साथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो करण एक बार फिर से चर्चा में आ गए। इंटरनेट पर फिर से दोनों के डेटिंग को लेकर चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच में कुछ ना कुछ तो चल रहा है। हालांकि, इन अटकलों पर दोनों की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि बिग बॉस 18 की बेस्ट जोड़ी। दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों को साथ में देखकर बेहद खुशी हो रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि चुमवीर की जोड़ी कमाल की है। एक चौथे यूजर ने कहा कि ये सच में साथ में बहुत ही अच्छे लगते हैं। एक अन्य ने कहा कि बेस्ट बॉन्ड, नजर ना लगे। एक और ने लिखा कि बहुत ही कमाल की जोड़ी है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल
गौरतलब है कि 19 जनवरी को बिग बॉस 18 का फिनाले थे। इस बार टॉप तीन में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल थे। उम्मीद की जा रही थी कि विवियन या रजत में से कोई एक शो जीतेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि रजत टॉप टू से बाहर हो गए और विवियन पहले रनर-अपन बनकर सामने आए और करणवीर मेहरा शो के विनर बनकर घर से बाहर निकले।
विवियन और रजत नहीं जीते शो
हालांकि, करण के विनर बनने पर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। विवियन और रजत के फैंस में मायूसी देखने को मिली, लेकिन करणवीर मेहरा ही बिग बॉस 18 के विनर रहे हैं। घर से बाहर आने के बाद करणवीर खूब सुर्खियां भी बटोर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan गंभीर चोट के बाद अचानक ठीक कैसे? उठे सवाल तो डॉक्टर ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
11 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
13 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
13 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
14 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
15 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines