Bigg Boss 18: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब लाइमलाइट में है। शो से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। शो में मौजूद हर कंटेस्टेंट से जुड़ी हर चीज पर फैंस की नजर है। इस बीच अब करणवीर मेहरा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि जैसे वो शो में दिख रहे हैं, असलियत में तो वो ऐसे हैं ही नहीं। इसका खुलासा खुद करणवीर के दोस्त ने किया है। साथ ही उनकी मां ने भी उनके लिए मैसेज भेजा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
करणवीर का दोस्त आया मिलने
दरअसल, हाल ही में बिग बॉस का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में करणवीर का दोस्त उन्हें सही रास्ता दिखा रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि करण बैठे हैं और बिग बॉस कहते हैं कि आप आपको अपने असली जजबात से मिलाने कोई आया है। इसके बाद वीडियो में करण के दोस्त सेंडी नजर आते हैं और करण कहते हैं कि सेंडी, मॉय मैन।
करण की मां का मैसेज
इसके बाद करण पूछते हैं कि मां कैसी हैं, तो सेंडी पूछते हैं कि कि किसकी मेरी या तुम्हारी? दो करण कहते हैं कि दोनों की। इस पर सेंडी जवाब देते हैं कि दोनों अच्छी है और मैंने बात की है और कहा कि मैं आज जा रहा हूं करण से मिलने, तो करण की मां ने उन्हें मैसेज देते हुए कहा कि करण से कहना कि खेलो। फिर सेंडी कहते हैं कि करण 2006 से हम एक-दूसरे को जानते हैं।
करण बैकफुट पर क्यों है?
सेंडी ने आगे कहा कि मैं बिग बॉस में जिस करण को देख रहा हूं, वो तो बाहर है ही नहीं। करण बैकफुट पर क्यों है? हर बात पर बचके क्यों चल रहे हो। घर में अगर कोई मुद्दा होता है, तो तुम उसके लास्ट में जाकर एक कमेंट करके निकल जाते हो। मतलब जो तुम्हें कहना है या जो तुम्हारा पॉइट ऑफ व्यू है वो क्यों नहीं कह रहे हो। सेंडी ने आगे कहा कि बिग बॉस पर्सनॉलिटी का शो है।
क्या फ्रंटफुट पर आएगा करण का गेम?
तुम ऑडियंस के सामने क्यों नहीं बोल रहे हो हैलो, मुझे खेल के बारे में पता है और मैं खेल सकता हूं और मैं खेलूंगा, तुम बिग बॉस में हो करण और उठो, तुम्हें शो का विनर बनना है। सेंडी की बात सुनकर करण सोच में पड़ जाते हैं। देखने वाली बात होगी कि अपने दोस्त के समझाने पर करण का गेम फ्रंटफुट पर आता है या नहीं? अब इसका पता तो आने वाले एपिसोड में ही लगेगा।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के लिए मेकर्स ने स्टार्स पर पानी की तरह बहाया पैसा, किसे मिली कितनी रकम?
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines