How Karanveer Mehra Got Injury on Face in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18′ में हाल ही में करणवीर मेहरा को चेहरे पर चोट लग गई। एक टास्क के दौरान करण को चोट लगी थी। करणवीर सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर भाग रहे थे और इस दौरान उन्हें धक्का लग गया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने फेस पर हाथ लगा लिया। अब एक वीडियो आया है जिसे देखने के बाद पता चल रहा है कि आखिर इस पूरे मामले में किसकी गलती थी। किसकी वजह से करणवीर को ये चोट लगी, चलिए आपको बताते हैं। आ
करणवीर मेहरा को कैसे लगी चोट
हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ में एक टास्क करने के दौरान करणवीर के चेहरे पर चोट लगी। वो रजत दलाल और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर भाग रहे थे और अपनी फोटो पहले उठाने के चक्कर में उन्हें इंजरी हो गई। इसके बाद करणवीर को बहुत ज्यादा गुस्सा आया और उन्होंने एक-एक कंटेस्टेंट को ललकार दिया। उनका गुस्सा आना लाजमी भी था क्योंकि हर एक्टर को सबसे ज्यादा यही डर लगता है कि उनके चेहरे पर कुछ ना हो जाए। अब एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद पता चल रहा है कि आखिर इस पूरे मामले में गलती किसकी थी।
स्लो मोशन में वीडियो हुआ वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि करणवीर रजत दलाल को फोटो उठाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से रजत दलाल की कोहनी उनके मुंह पर लगी। करणवीर ने जो चश्मा पहना हुआ था वही उनके चेहरे पर लगा है। यही कारण रहा जिसकी वजह से करणवीर के चेहरे से खून आने लगा। अब वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि ना तो रजत दलाल की और ना ही किसी और कंटेस्टेंट की इसमें कोई गलती थी। रजत दलाल अपना टास्क कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट से पहले Virat Kohli ने खाए फ्रेंच फ्राइज, Anushka संग मस्ती करते आए नजर
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines