Bigg Boss 18, Salman Khan: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का फैंस का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि शो को लेकर हाल ही में खबर आई कि इस बार सलमान खान शो के होस्ट नहीं होंगे। जैसे ही खबरों का बाजार इसको लेकर गर्म हुआ, तो फैंस के चेहरे उतर गए। हालांकि अब फैंस के लिए गुडन्यूज है। जी हां, बिग बॉस के चाहनेवालों को अब मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि शो में होस्ट में कोई बदलाव नहीं हो रहा है।
सलमान खान नहीं होंगे शो के होस्ट- झूठी निकली खबरें
दरअसल, बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि सलमान खान इस बार बिग बॉस के होस्ट नहीं होंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि पिछले कुछ वक्त से सलमान अपनी हेल्थ को लेकर परेशान हैं। गौरतलब है कि एक्टर की पसलियों में गंभीर चोट लग गई थी, जिसकी वजह से इस तरह की खबरें आ रही थी कि सलमान शो को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि अब सलमान से जुड़े एक सूत्र ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।
सलमान ही होंगे बिग बॉस के 18वें सीजन के होस्ट
ताजा जानकारी के अनुसार, इस तरह की सभी खबरें अफवाहें साबित हुई हैं। सूत्र की मानें तो बिग बॉस के 18वें सीजन को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि सलमान जल्दी ही शो से जुड़ा पहला प्रोमो भी शूट करने वाले हैं। साथ ही शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर को होगा। ये खबर सामने आते ही शो के फैंस खुशी के मारे उछल रहे हैं। सभी के चेहरे की मुस्कान फिर से लौट आई है।
जल्दी ही शो का प्रोमो शूट करेंगे सलमान
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा कि सलमान कहीं नहीं जाने वाले हैं और वो इस बार शो का हिस्सा जरूर बनेंगे। साथ ही शो के मेकर्स ने भी शो को शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी है। जल्दी ही शो के प्रोमो को शूट करके इसे रिलीज किया जाएगा। साथ ही अगर बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की बात करें, तो अभी तक शो की फाइनल लिस्ट तो नहीं आई है, लेकिन कई नाम ऐसे हैं, जो चर्चा में हैं।
बिग बॉस 18 में कौन-कौन?
कहा जा रहा है कि इस बार शो में सुधांशु पांडे, अंजली आनंद, जान खान, धीरज धूपर, जन्नत जुबैर, चाहत पांडे, शाहीर शेख, फैसल शेख, रिम शेख इस बार शो में आ सकते हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन-कौन बिग बॉस का हिस्सा होगा?
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर के डेथ केस की आरोपी हसीना को शादी से नफरत! एक्ट्रेस बोलीं- करनी ही क्यों है?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines