Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर के बाद शो का पहला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। पहले ही दिन घर में काफी कुछ देखने को मिला। एक तरफ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और रजत दलाल के बीच तू तू-मैं मैं देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर शहजादा धामी भी चुम दरांग और विवियन डीसेना से भिड़ गए।
बता दें कि शहजादा धामी को प्रीमियर नाइट पर अपने पुराने शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के प्रोड्यूसर से हुए विवाद का मुद्दा विवियन डीसेना के सामने उठाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच करियर को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बातचीत के दौरान टीवी का काला एक बार फिर सबके सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
विवियन और शहजादा में बहस
बता दें कि बिग बॉस 18 के पहले एपिसोड में शहजादा धामी और विवियन डीसेना दोनों ही गार्डन एरिया में बैठे होते हैं। बातचीत के दौरान विवियन, शहजादा को एक्टिंग का महत्व समझाने की कोशिश करते हैं। दरअसल, शहजादा धामी अपने पुराने शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को लेकर बात शुरू करते हैं। वो शो के प्रोड्यूसर राजन शाही का नाम न लेते हुए कहते हैं कि एक बड़े प्रोड्यूसर के साथ उनका झगड़ा हो गया था।
इस पर विवियन कहते हैं, ‘आजकल इंडियन टीवी के नए एक्टर्स में काफी कुछ बदल चुका है। पहले एक्टर को हीरो बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस फाइनलिस्ट के उड़ाएगी होश, रिश्ता ही ऐसा
विवियन ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई
विवियन डीसेना ने आगे कहा, ‘पहले सोशल मीडिया नहीं था और दर्शक सिर्फ टीवी पर निर्भर रहते थे। अब ऐसा नहीं है।’ विवियन की इस बात को सुनकर शहजादा धामी भड़क गए और उनसे बहस करने लगे।
इसके बाद विवियन ने कहा, ‘आजकल के टीवी एक्टर्स, जिन्होंने अपनी जिंदगी में जल्द ही सक्सेस हासिल कर ली है वो अब घमंडी हो चुके हैं।’ विवियन की इस बात को सुनकर शहजादा को मिर्ची लग गई। उन्होंने तुरंत पूछा कि क्या वो ये कहना चाहते हैं कि आजकल के स्टार्स मेहनत नहीं करते हैं?
फुटेज के लिए उठा रहे पुराना मुद्दा?
शहजादा धामी की इस बात को सुनकर विवियन डीसेना उन्हें करारा जवाब देते हुए कहते हैं, ‘किसी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और आखिर में परिणाम क्या होगा ये नहीं सोचना चाहिए।’ ये सुनकर शहजादा वहां से चले जाते हैं, जिसके बाद अविनाश मिश्रा, विवियन से कहते हैं कि प्रीमियर नाइट पर सलमान खान ने शहजादा से कहा था कि वो पिछला विवाद भूल आगे बढ़ जाए लेकिन वो फुटेज पाने के लिए बार-बार इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
44 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines