Bigg Boss 18 Mastermind: बिग बॉस का इतिहास रहा है कि यहां आने वाले अधिकतर कंटेस्टेंट्स कैमरे के लिए गेम प्ले करते हैं। पिछले हर सीजन में कोई न कोई कंटेस्टेंट रहा है, जिसका पूरा गेम फुटेज के लिए रहता है। हर सीजन में कोई न कोई मास्टरमाइंड देखने को मिला ही है। बिग बॉस 18 की बात करें तो शो का पहला एपिसोड बीती रात रविवार को टेलीकास्ट हुआ। पहले ही दिन घर के अंदर काफी कुछ देखने को मिला।
घर में कंटेस्टेंट नंबर 1 बनकर एंट्री करने वालीं चाहत पांडे ने बिग बॉस का टास्क जीता और दो घरवालों वायरल भाभी यानी हेमा शर्मा और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को जेल भेजने में कामयाब रहीं। उनके गेम को देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि वो घर की मास्टरमाइंड हैं। आज हम आपको उनकी 5 चालें बताएंगे जो उन्हें टॉप 5 तक पहुंचा सकती हैं।
बिग बॉस ने क्या दिया था टास्क
टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने जब बिग बॉस 18 में एंट्री की थी, उस वक्त बिग बॉस ने उन्हें एक टास्क दिया था। टास्क के दौरान चाहत को जेल की चाबी दी गई थी और उनसे कहा गया था कि अगर वो घर में आए सभी कंटेस्टेंट्स में से किन्हीं 2 घरवालों को जेल में रहने के लिए मना लेती हैं, तो वह ये टास्क जीत जाएंगी। चाहत ने बड़ी ही चालाकी के साथ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और ‘वायरल भाभी’ हेमा शर्मा को जेल में रहने के लिए मना लिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: TV इंडस्ट्री का काला सच रिवील, जानें विवियन डीसेना और शहजादा के तर्क
वायरल भाभी को हुआ पछतावा
एपिसोड के एक सीन में दिखाया गया कि ‘वायरल भाभी’ हेमा शर्मा चाहत पांडे की बातों में आकर जेल में रहने का फैसला तो कर लेती हैं लेकिन बाद में उन्हें अपने फैसले पर पछतावा होता है। इस बात का खुलासा वो सना आफरीन से करती हैं, जिसके बाद सना घरवालों से कहती हैं कि हेमा शर्मा को अपने फैसले पर पछतावा है। जब से बात चाहत के कानों में पड़ती है तो वो सफाई देने आती हैं और फुटेज के लिए सना से कहती हैं कि आप पूरे घर में इस मुद्दे को क्यों उठा रही हो।
सना आफरीन से हुई बहस
जब सना आफरीन के पति चाहत पांडे से कहते हैं कि आपने बड़ी अच्छी तरीके से दो लोगों को जेल के अंदर भेज दिया और खुद को सेफ कर लिया। इस बात से एक्ट्रेस भड़क जाती हैं। जाहिर है कि चाहत ने बड़े ही चालाकी के साथ दो लोगों को जेल में भेजा है, जिससे साफ है कि वो माइंड गेम अच्छी तरह जानती हैं।
अटेंशन पाने में चाहत पांडे काफी आगे हैं ऐसा पहले ही एपिसोड में देखने को मिल चुका है। जब हेमा शर्मा कहती हैं कि उन्हें जेल में रहने के लिए हां बोलना भारी पड़ गया। सब इधर-उधर घूम रहे हैं लेकिन वो एक जगह कैद हैं। इस दौरान चाहत अटेंशन पाने के लिए रोना शुरू कर देती हैं।
अटेंशन सीकर हैं चाहत पांडे
जब सारा आफरीन के साथ चाहत पांडे की तू तू-मैं मैं होती है, उसके बाद सारा, चाहत से कहती हैं कि उन्हें एक-दूसरे के साथ रहना है और आगे भी ऐसी बहस होती रहेगी। सारा कहती हैं, तुम बुरा मत मानना, मैं तुम्हें मजबूत कंटेस्टेंट बनाना चाहती हूं। इस पर चाहत कहती हैं कि मुझे बुरा नहीं लगा। तभी सना कहती हैं कि जब बुरा नहीं लगा तो रोई क्यों थीं। इससे साफ है कि शो में रहते हुए अटेंशन कैसे लेनी है, चाहत बखूबी जानती हैं। आगे चलकर उन्हें मास्टरमांइड कहना गलत नहीं होगा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines