Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में टीवी, बॉलीवुड और खेल जगत के तमाम सटर्स शामिल हुए हैं। इस शो में इतनी बड़ी हस्तियां आई हैं कि इनमें से ज्यादा पॉपुलर कौन है ये शायद ही बताया जा सकता है। लेकिन इन सभी कंटेस्टेंट्स में से सबसे अमीर कौन है? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। कई कंटेस्टेंट्स की नेट वर्थ को लेकर अब शॉकिंग खुलासा हुआ है। इनकी नेट वर्थ करोड़ों में है और सबसे ज्यादा अमीर कंटेस्टेंट की नेट वर्थ तो आपके भी होश उड़ा देगी।
Chum Darang
चुम दरांग एक्टिंग और मॉडलिंग करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 2 से 3 करोड़ रुपये है। वैसे वो बिजनेस से भी कमाई कर रही हैं। दूसरी तरफ बिग बॉस से वो एक हफ्ते के लगभग 2 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।
Rajat Dalal
रजत दलाल को कौन नहीं जानता। वो कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए जितने मशहूर हैं, उतना ही स्पोर्ट्स में मैडल लाकर भी रजत ने नाम कमाया है। रजत दलाल भारत का नाम न जाने कितनी बार रोशन कर चुके हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर बनकर भी मोटी कमाई कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करीब 16.8 करोड़ रुपये है।
Digvijay Rathee
दिग्विजय राठी भले ही बेहद यंग हैं और अभी तक वो कुछ ही रियलिटी शो में नजर आए हैं और हर बार नाकामयाब ही हुए हैं। बावजूद इसके उनकी नेटवर्थ सुनकर आपको शॉक लग सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिग्विजय की संपत्ति रजत से भी ज्यादा है। वो करीब 21 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
Karan Veer Mehra
करण वीर मेहरा टीवी इंडस्ट्री में कई सालों से एक्टिव हैं। कई शोज में काम करने के बावजूद करण की नेट वर्थ दिग्विजय और रजत से भी कम है। हाल ही में करण ने स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो भी जीता था। रिपोर्ट्स बताती हैं करण वीर मेहरा की अब तक की कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपए है।
Vivian Dsena
विवियन डीसेना ने अब तक कलर्स के साथ कई सारे शोज किए हैं। वो जो भी करते वो शो सुपरहिट हो जाता है। विवियन के करोड़ों चाहने वाले हैं और सलमान खान भी उनके काम की अक्सर तारीफ करते हैं। कई आइकोनिक किरदार निभाने के बाद विवियन डीसेना की टोटल नेट वर्थ करीब 20 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें: Eisha और Avinash के प्यार का हुआ अंत? एडिन और यामिनी ने खोले घर के अंदर के राज
Shilpa Shirodkar
शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस 18 की सबसे अमीर कंटेस्टेंट हैं क्योंकि उनकी कुल संपत्ति 237 करोड़ रुपए है। शिल्पा न सिर्फ टीवी दुनिया का बल्कि बॉलीवुड का भी काफी पॉपुलर फेस हैं। उन्होंने हर बड़े स्टार के साथ काम किया है। ऐसे में वो कमाई के मामले में बाकी कंटेस्टेंट्स से कहीं आगे हैं।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
40 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines