Hema Sharma Gaurav Saxena Divorce: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) की मशहूर ‘वायरल भाभी’ उर्फ हेमा शर्मा की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर आई है। हेमा शर्मा की शादीशुदा जिंदगी काफी कंट्रोवर्शियल है। हेमा शर्मा पर उनके पति गौरव सक्सेना कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। इनका रिश्ता काफी समय से डगमगाया हुआ था और अब जाकर कानूनी तौर पर ये कपल अलग हो गया है। गौरव सक्सेना ने ये खुलासा करते हुए कई शॉकिंग बातें कही हैं।
कानूनी तौर पर पति से अलग हुईं ‘बिग बॉस 18’ फेम हेमा शर्मा
मीडिया को दिए बयान में हेमा शर्मा से तलाक लेने के बाद गौरव सक्सेना ने कहा है कि आखिरकार उन्हें इंसाफ मिल ही गया। तलाक के बाद गौरव, उनका परिवार और दोस्त राहत महसूस कर रहे हैं। इस दौरान गौरव सक्सेना ने हेमा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो बस पैसे मांगने के तरीके ढूंढ रही है। हेमा मुझसे जो पैसे निकलवाना चाहती है, वो रकम लगातार बदलती जा रही है। इसके अलावा बच्चों को लेकर भी हेमा पर कुछ गंभीर आरोप लगे हैं।
तलाक के बाद हेमा शर्मा पर गौरव सक्सेना ने लगाए संगीन आरोप
गौरव सक्सेना का दावा है कि हेमा ने बच्चों की दुर्गति कर दी है और वो अब अपने बच्चों को वापस पाने के लिए लड़ने वाले हैं। यानी अब कस्टडी की लड़ाई होगी। गौरव ने कहा कि अब तक तो उनके बच्चे को प्लेस्कूल में होना चाहिए था, लेकिन वो घर पर बैठा है। हेमा की वजह से बच्चा पढ़ाई से वंचित हो रहा है। वो ये अन्याय नहीं होने देंगे। साथ ही गौरव सक्सेना ने हेमा शर्मा पर फिजिकल और मेंटल टॉर्चर करने के भी आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: Pranali Rathod और Harshad Chopda की ‘दोस्ती’ में आई दरार? सोशल मीडिया पर मिला हिंट
कस्टडी के लिए गौरव के पास मौजूद हैं सबूत
गौरव ने रिवील किया है कि वो कस्टडी के लिए लड़ने वाले हैं और उनके पास हेमा के खिलाफ कई सबूत हैं। अब वो रूल्स को फॉलो करते हुए आगे बढ़ेंगे और अपने बच्चे को पाकर ही रहेंगे। अब सवाल ये उठता है कि बच्चों की कस्टडी किसे मिलेगी? अब कहीं हेमा शर्मा से उनके बच्चे भी छीन ना जाएं। कस्टडी की लड़ाई में जीत किसकी होगी? ये तो बाद में ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
38 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines