Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस वक्त पूरी लाइमलाइट बटोर रहा है। शो के शुरू होने में कुछ ही घंटों का टाइम रह गया है। ऐसे में जाहिर है कि लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट लेवल बढ़ेगा। फैंस बेसब्री से शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 18 के प्रीमियर से पहले शो से तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि किसी ना किसी खास चीज पर तो लोगों की नजर जाएगी ही। हां, अगर अभी तक आप भी इस खास चीज के बारे में नहीं जान पाए हैं, तो आइए जानते हैं।
बिग बॉस 18
दरअसल, सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के घर के तमाम वीडियो मौजूद हैं। इन वीडियो में शो के घर की हर एक छोटी चीज को दिखाया गया है। हालांकि filmymantramedia ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस 18 के घर के बेडरूम से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सभी बेड एक जैसे नजर आ रहे हैं, लेकिन शो के घर में एक पिंक कलर का बेड भी नजर आया, जिसको लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल है।
जिमिंग एरिया नहीं
लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि इस बेड पर कौन रहेगा? हालांकि इसका खुलासा तो अभी नहीं हो पाया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इसके बारे में भी पता लगेगा। साथ ही बिग बॉस 18 के घर में इस बार जिमिंग एरिया भी नहीं दिख रहा है। शायद इस बार शो में कोई जिम एरिया नहीं होगा। बिग बॉस 18 की एक-एक चीज लोगों के सामने आ चुकी है। हालांकि अगर अभी भी कुछ रह गया है, तो देखने वाली बात होगी कि वो क्या होगा?
शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार शो में विवियन डीसेना, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, ऐलिस कौशिक, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते, रजत दलाल, तंजिंदर सिंह बग्गा, चुम दरांग, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान, हेमा शर्मा (वायरल भाभी) और श्रुतिका अर्जुन का नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 शुरू होने से पहले Salman Khan ने देखा अपना पास्ट और फ्यूचर, एक्टर के AI Version का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines