Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस जंग का अखाड़ा बन चुका है। शो में हर रोज कोई ना कोई लड़ाई होती नजर आ रही है। शो के कई कंटेस्टेंट दर्शकों का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हट रहे, तो कई लोग नजर भी नहीं आ रहे। बिग बॉस के घर में इस वक्त सबसे ज्यादा अगर किसी की चर्चा हो रही है, तो वो हैं गुणरत्न सदावर्ते। शो में उन्होंने पूरा माहौल बना रखा है।
शो में आ रहे ट्विस्ट
बिग बॉस 18 को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है। शो में अलग-अलग ट्विस्ट नजर आ रहे हैं। इस बीच शो के घर में दो जिस्म तो हैं, लेकिन जान एक है। जी हां, आपने बिल्कुल पढ़ा है… बिग बॉस 18 में ऐसा कौन है? आइए जानते हैं… दरअसल, शो में ऐसा कोई और नहीं बल्कि गुणरत्न और तजिंदर बग्गा है। इसका खुलासा खुद गुणरत्न ने किया है।
गुणरत्न ने किया बवाल
शो के हालिया एपिसोड में गुणरत्न ने घर में खूब बवाल किया। हालांकि इसके पहले वो रजत के साथ मस्ती करते नजर आए। इसके बाद गुणरत्न जेल में बंद हेमा के संग डांस करते हैं। फिर गुणरत्न जेल के पास जाते हैं और कहते हैं कि नाम तो सुना होगा, गुणरत्न…जो तजिंदर बग्गा का सूची साथी है।
बग्गा और गुणरत्न
इसके बाद उन्होंने कहा कि और बग्गा और गुणरत्न… दो जिस्म एक जान है और राष्ट्र बनाने की सोच में दोनों ही अपने आपको सोचे रखते हैं। तजिंदर अंदर है, तो गुणरत्न बाहर की सारी चीजें राष्ट्र बनाने की कोशिश में रहेगा। हालांकि इसके बाद वो शो में पूरा बवाल करते हैं और माहौल गरण हो जाता है।
घर में अनशन
जेल में बंद तजिंदर और हेमा अनशन पर चले जाते हैं और बाकी घरवाले उन्होंने खाना खाने के लिए कहते हैं। गौरतलब है कि इस बार शो के 18वें सीजन का पहला वीकेंड का वार है। ऐसे में इस मौके पर शो में कई बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं। साथ ही लॉफ्टर सेफ की टीम भी दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी।
कौन होगा बेघर?
शो में हुए नॉमिनेशन टास्क में पांच लोगों का नाम है, लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि शो के पहले ही हफ्ते कौन होगा वो जो शो से बाहर जाएगा। हालांकि वीकेंड का वार से पहले घर का माहौल गरमाया हुआ है। इसी के साथ ये देखना भी दिलचस्प होगा कि इस बार कौन होगा वो जो सलमान खान की डांट सुनेगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में कौन विलेन कौन हीरोइन? खाने पर क्यों हुआ बवाल?
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
26 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines