Bigg Boss 18 Gunaratna Sadavarte: ‘बिग बॉस 18‘ में इस बार टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरों ने एंट्री ली है। उनके अलावा एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते भी सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट बनकर हिस्सा ले चुके हैं। घर में आते ही उन्होंने अपने एक दावे से तहलका मचा दिया है। घरवाले ही नहीं बिग बॉस फैंस भी वकील के खुलासे से हैरान रह गए हैं। दरअसल, शो के दौरान गुणरत्न ने घरवालों के सामने खुलासा किया कि जब वो बिग बॉस में आने वाले थे, उससे ठीक एक रात पहले उनके पास कराची से कॉल आया था। उन्होंने कहा कि अक्सर ही लाइफ कई बार डरावनी बन जाती है। गुणरत्न सदावर्ते की इस बात को सुनकर शहजादा धामी और नायरा एम बनर्जी काफी शॉक्ड हो जाते हैं।
गुणरत्न सदावर्ते ने किया खुलासा
बता दें कि बिग बॉस 18 का पहला एपिसोड बीती रात सोमवार को टेलीकास्ट हुआ जिसमें एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने यह खुलासा किया है। एपिसोड में वो शहजादा धामी, नायरा बनर्जी और श्रुतिका के साथ बैठे होते हैं। तभी उनसे बातचीत करते हुए गुणरत्न कहते हैं, ‘कई बार जिंदगी डरावनी हो जाती है। अभी कल की बात बताता हूं कि इन लोगों ने लिख दिया कि मैं बिग बॉस में आ रहा हूं। जैसे ही यह बात सिस्टम को पता चली कि मैं यहां तक पहुंचा हूं तो रात 8.30 बजे मुझे कराची से धमकी भरा कॉल आया।’
एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते के इस खुलासे के बाद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। वो आगे कहते हैं, ‘जैसे ही कॉल आया तो मैंने उनके (बिग बॉस) के मैनेजर के हाथ में फोन थमा दिया। आज FIR दर्ज हो गई होगी। आज बिग बॉस की पहली FIR’ इस पर जब घरवालों ने पूछा कि आपके साथ क्या दिक्कत है? इस पर एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने कहा कि हम अंडरवर्ल्ड दाऊद के खिलाफ लड़ते रहते हैं। मैडम जो हैं, वो वकील रही हैं। बड़ा उलझा हुआ है मामला।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: चाहत पांडे की 5 चाल, पहले दिन ही बनीं मास्टरमाइंड, टॉप 5 में आना तय
बोले मेरा एनकाउंटर तय था
गुणरत्न सदावर्ते की बातें सुनकर सभी के कान खड़े हो जाते हैं। इस पर नायरा बनर्जी कहती हैं, ‘ये सब बहुत ही रिस्की चीजें होती हैं।’ इसके बाद शहजादा धामी उनसे पूछते हैं कि आपको फिर बिग बॉस के झगड़े को बहुत हल्के लगते होंगे? इसका जवाब देते हुए एडवोकेट कहते हैं, ‘ये मुझे घर घर की कहानी लगती है।’ इसके बाद वो कहते हैं कि मैं तुम्हे बताता हूं कि शरद पवार के मामले में क्या हुआ था। वो कहते हैं, ‘हमले के मामले में मुझे मास्टरमाइंड बनाया था। उसमें मेरी जेल यात्रा हुई थी। एक बार बेल नहीं मिलती थी लास्ट में तब मुझे पुलिस लेने आई थी। उस दिन मेरा एनकाउंटर तय था। पुलिस ऑफिसर मुझसे बहुत चिढ़ता था।’
उन्होंने खुलासा किया कि जेल में एक RSS का बंदा था, उससे उन्होंने कहा था कि अगर वो जेल से बाहर आए तो उन्हें मार गिराया जाएगा। मुझे किसी भी कीमत पर 4 बजे तक मत छोड़ना। जब मेरा केस 3 बजे तक कोर्ट में निपटा। उन्होंने कहा, ‘मुझे बोला गया कि मुझे उस सेल में शिफ्ट किया जाएगा जिसमें कसाब था। मैं पहला व्यक्ति था जो कसाब के बाद अंडर सेल में गया था। मेरी बेटी ने अर्जी लिखी कि मुझे बेल मिल गई। जब मैं बाहर आया तब एक पुलिस वाले ने मुझसे कहा कि मुझे लाइफ मिली है वरना हम खंडाला में तुम्हारा एनकाउंटर कर देते। सरकार बदली तो मेरे दिन बदल गए।’
संबंधित खबरें
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
31 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
39 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
56 mins agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines