फिनाले से पहले Bigg Boss 18 में बदले 5 रिश्ते, कहीं दोस्ती में दरार तो कहीं दुश्मन आए साथ!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ट्रॉफी जीतने की रेस भी तेज हो गई है। इसी बीच फैमिली वीक के बाद घर में कई रिश्तों में बदलाव आ गए हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले अब बस 2 हफ्ते ही दूर है। शो का विजेता आखिर कौन होगा, हर कोई अपना-अपना फेवरेट बता रहा है। लास्ट वीक फैमिली घर के अंदर पहुंची जहां कंटेस्टेंट्स काफी भावुक नजर आए। हालांकि इस दौरान कई कंटेस्टेट्स को रिएलिटी चेक भी मिला और रिश्तों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं बिग बॉस 18 के उन 5 रिश्तों के बारे में, जिनमें अब बदलाव देखा जा सकता है।

विवियन-अविनाश

फैमिली वीक में जिस तरह विवियन की वाइफ नूरन अली ने आकर अविनाश मिश्रा से कुछ तीखे सवाल पूछे हैं, उसके बाद अविनाश कटघरे में आ खडे़ हुए हैं। अब विवियन भी लगातार अविनाश से सवाल कर रहे हैं कि उनकी दोस्ती में नॉमिनेशन आखिर कैसे आ गए हैं। क्यों अविनाश ने दोस्त होकर विवियन को नॉमिनेट किया और क्यों करणवीर को विनर का टैग दिया। एक दूसरे के दोस्त अब ऐसा लग रहा है जैसे एक दूसरे के दुश्मन बनने वाले हैं।

विज्ञापन

अविनाश-करणवीर

अविनाश मिश्रा और करणवीर शुरुआत से ही एक दूसरे के खिलाफ रहे हैं। कभी एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद ना करने वाले अविनाश और करणवीर अब एक दूसरे के साथ मिलकर डांस करते हैं। अविनाश करणवीर की तारीफ करते हैं तो करणवीर भी कशिश के मामले में अविनाश की साइड लेते हैं। साफ है दोनों के बीच धीरे-धीरे ही सही लेकिन एक दोस्ती का रिश्ता बन रहा है।

ईशा-विवियन 

ईशा सिंह और विवियन डीसेना भी शुरुआत से अच्छे दोस्त रहे हैं लेकिन फैमिली वीक के बाद अब इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग में भी पहले से बदलाव देखने को मिल सकता है। नूरन ने ईशा और अविनाश, दोनों से ही विवियन को दूर रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन

करणवीर-श्रुतिका 

इन दोनों के बीच रिश्ता कई बार बदलता हुआ दिखा है। कभी दोस्ती तो कभी दुश्मनी, कभी श्रुतिका ने करणवीर पर निशाना साधा है तो कभी करणवीर ने अपनी दोस्ती श्रुतिका से तोड़ी है। लेकिन अब दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

शिल्पा-श्रुतिका

शिल्पा और श्रुतिका के बीच भी रिश्ता बनता बिगड़ता रहा है। शिल्पा और श्रुतिका में काफी लड़ाई हुई है लेकिन अब दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ