Bigg Boss 18 Grand FINALE: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों बेहद सुर्खियों में है। शो में हो रहे टास्क दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और घरवाले भी गेम को जीतने के लिए पूरे दिमाग से खेल रहे हैं। शो के फैंस को ग्रैंड फिनाले का भी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की डेट आ गई है। जी हां, शो को उसके 18वें सीजन का विनर जल्द ही मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि कब होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले?
कब होगा Bigg Boss 18 का ग्रैंड फिनाले?
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो इसको लेकर बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें शो के फिनाले की डेट की अनाउंसमेंट की गई है। सामने आई लेटेस्ट पोस्ट की मानें तो इसमें लिखा है कि डेट को मार्क कर लीजिए, बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को है। जैसे ही पोस्ट आया, तो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक इसे 74.8K लोगों ने देखा है।
Bigg Boss 18 Grand finale
मेकर्स ने नहीं दिया अपडेट
हालांकि, ये ऑफिशियल नहीं है और मेकर्स ने भी शो के ग्रैंड फिनाले पर कोई अपडेट नहीं दिया है। ऐसे में कहा नहीं जा सकता कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 को ही होगा या नहीं। अभी मेकर्स की तरफ इस पर ऑफिशियल जानकारी आना बाकी है। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है और अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
कौन होगा शो का विनर?
गौरतलब है कि बिग बॉस के अब तक 17 सीजन हो चुके हैं और इस बार शो का 18वां सीजन ऑन एयर हो रहा है। इस बार शो कौन जीतेगा इसको लेकर फैंस में बेहद एक्साइटमेंड है। हालांकि शो के प्रीमियर के दिन शो में विनर के नाम की अनाउंसमेंट की गई थी। वहीं, अब देखने वाली बात ये होगी कि बिग बॉस के 18वें सीजन की ट्रॉफी किसके साथ जाएगी।
यह भी पढ़ें- सुपरहिट होने के लिए Shahrukh Khan के रास्ते पर Aryan, ‘ओम शांति ओम’ से क्या लिंक?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines