Bigg Boss 18 Grand Finale Ranking: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 दर्शकों को अलविदा कह चुका है। करणवीर मेहरा ने शो की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती जबकि विवियन डीसेना बिग बॉस 18 के पहले रनर-अप बने। शो का ग्रैंड फिनाले पिछले हफ्ते 19 जनवरी को हुआ था। अब खबर है कि इसने पिछले सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले ने TRP में हाई रैंकिंग हासिल की है।
कितनी मिली शो को TRP?
सास बहू और बेटियां की एक पोस्ट के मुताबिक, बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले को 3.1 की TRP मिली है। ये रिजल्ट शो के पिछले कई सीजन के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला रहा है। पोस्ट में कहा गया है कि करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल ने आखिरी वक्त तक दर्शकों को शो से बांधकर रखा था। तीनों के बीच कड़ा मुकाबला था और ट्रॉफी किसके हाथ में जाती ये जानने के लिए दर्शक एक्साइटेड थे।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra का रोमांटिक सीन, Chum Darang नहीं तो कौन? ‘पवित्र रिश्ता’ का वीडियो वायरल
आमिर खान की एंट्री
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले इसलिए भी खास रहा क्योंकि होस्ट सलमान खान के साथ लंबे वक्त के बाद आमिर खान स्टेज शेयर करते हुए नजर आए। इस आइकॉनिक पल को देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस दौरान सलमान और आमिर अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के सीन को रीक्रिएट करते दिखाई दिए।
Bigg Boss 18 First TRPs 🥶
byu/Mysterious_Kick_3747 inbiggboss
विवियन रजत और करणवीर में टक्कर
करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल बिग बॉस 18 के टॉप 3 फाइनलिस्ट थे। उस वक्त की ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि विवियन या रजत में से कोई एक विनर हो सकता है। रजत दलाल को पूरी एल्विश आर्मी सपोर्ट कर रही थी इसलिए माना जा रहा था कि वहीं विनर बनेंगे लेकिन टॉप 3 में आकर उनका एविक्शन काफी शॉकिंग रहा था।
जीत पर क्या बोले करणवीर?
वहीं जब करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर बने तो दर्शकों के लिए सबसे खास पल था। हालांकि विवियन और रजत के फैंस को उनकी जीत हजम नहीं हो रही है। उधर, ANI से बातचीत में करणवीर मेहरा ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी जीत से बहुत खुश हैं। उन्होंने पहले खतरों के खिलाड़ी 14 और फिर बिग बॉस 18 में काफी रेयर टास्क किए हैं। दोनों ही शो की ट्रॉफी करणवीर ने अपने नाम की।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
16 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
18 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
19 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
19 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
21 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
21 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines