हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 के फिनाले पर बड़ा अपडेट, कब खत्म होगा Salman Khan का शो?

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 के फिनाले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, शो कब खत्म होगा इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। वहीं, अब इसके बारे में जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इन वक्त शो के घर में हो रहा ‘तांडव’ इसे अलग ही मोड़ दिए हुए है। इस बीच अब शो से जुड़ा बेहद बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, शो में भले ही कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इस बीच अब शो के फिनाले को लेकर जानकारी सामने आई है।

फिनाले को लेकर आया अपडेट

बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शो के फिनाले को लेकर जानकारी दी गई है। दरअसल, पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि बिग बॉस 18 को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। 25 जनवरी के आखिरी सप्ताह में फिनाले होने की संभावना है। जी हां, शो के फिनाले को लेकर कहा जा रहा है कि ये अगले साल यानी 2025 में जनवरी के महीने के आखिरी हफ्ते में होगा।

Bigg Boss 18

विज्ञापन

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

इंटरनेट पर जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दिया। एक यूजर ने लिखा कि हर साल यही होता है। दूसरे यूजर ने कहा कि ये फैसला सही नहीं है। तीसरे यूजर ने कहा कि अब इतना भी नहीं बढ़ाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि अब ये क्या चल रहा है। एक और यूजर ने कहा कि हां, शायद ये सही फैसला है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री

गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में हाल ही में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। ऐसे में शो के घर का माहौल थोड़ा बदल गया है। इतना ही नहीं बल्कि पिछले हफ्ते शो में कोई एलिमिनेशन भी नहीं हुआ था। ऐसे में जाहिर है कि इस बार शो में से कोई ना कोई तो बाहर होगा, लेकिन लोगों के मन में सवाल ये है कि आखिर शो के इस बार कौन बाहर होगा। हालांकि इसका पता भी वीकेंड पर चल ही जाएगा।

विज्ञापन

कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं

वहीं, अगर शो के फिनाले की बात करें तो अभी इसको लेकर कोई डेट या फिर ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन हाल ही में आए अपडेट से ये जरूर लग रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी शो का फिनाले जनवरी के आखिर में ही होगा।

यह भी पढे़ं- Amitabh Bachchan ने KBC 16 के मंच पर किया ये खुलासा, नाती-पोती से क्या सीखे बिग बी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola