Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस सीजन 18‘ में आज रात एक बड़ा टास्क होने वाला है। आज घर में एक कंटेस्टेंट के हाथ कुछ पावर्स लगने वाली हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में विवियन दसेना (Vivian Dsena) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच एक मुकाबला हुआ था। ये कम्पटीशन था ‘टाइम गॉड’ के पोजीशन की दावेदारी जीतने का। जिसमें ज्यादातर घरवालों ने खुलकर रजत का सपोर्ट किया और उन्हें जिता दिया। इस दौरान विवियन को घरवालों ने किनारा कर दिया।
बिग बॉस में होंगे जनरल इलेक्शन
वहीं, अब जो मुकाबला कल रजत जीते हैं उसका फायदा उन्हें होगा या नहीं इसका फैसला आज रात होगा। आज बिग बॉस के घर में जनरल इलेक्शंस होने वाले हैं। ये इलेक्शन 2 लोगों के बीच होंगे। एक तो रजत दलाल और दूसरे आफरीन खान (Arfeen Khan)। बता दें, आफरीन पहले से ही टाइम गॉड हैं। लेकिन अब उनका मुकाबला नए दावेदार रजत से होगा। सभी घरवालों को कॉन्फ्रेंस रूम में बिग बॉस एक-एक कर बुलाने वाले हैं और उनसे चुनाव करवाकर नतीजा भी घोषित कर देंगे।
आज रात चुना जाएगा टाइम गॉड
सभी कंटेस्टेंट्स इन दोनों कंटेंडर्स में से उस एक को चुनकर बिग बॉस को अपना फैसला सुनाएंगे जिन्हें ये इस पोजीशन पर देखना चाहते हैं। इसका कारण बताते हुए वो किसी एक को वोट करेंगे। अब कौन किसे वोट करेगा ये देखना मजेदार होगा। वैसे तो अभी घर 2 टुकड़ों में बंटा हुआ है एक तरफ हैं ईशा सिंह, एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा। तो दूसरी तरफ बाकी सभी घरवाले हैं। हालांकि, वीकेंड का वार में विवियन को रियलिटी चेक मिल चुका है कि उन्हें किसी का सपोर्ट नहीं है। ऐसे में वो रजत को वोट कर उन्हें टाइम गॉड बनने के लिए सपोर्ट करेंगे। ताकि वो देख सकें कि रजत कितने सही फैसले ले पाते हैं और वो इस कसौटी पर खरे उतरते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey ने छुए पत्नी के पैर, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही दीवाने हुए फैंस
रजत और आफरीन में से किसकी होगी जीत?
अब चाहे कोई भी जीते दूसरे ग्रुप के मुकाबले बाकी घरवालों का पलड़ा भारी ही रहेगा क्योंकि दोनों ही दावेदार उन्हीं की टीम से जो हैं। वैसे अब ये टास्क कौन जीतेगा वो भी रिवील हो गया है। इस रिजल्ट का खुलासा भले ही एपिसोड में होने वाला हो लेकिन लाइव फीड में आफरीन खान को ये कहते हुए सुना गया है कि रजत ये टास्क जीत गए। जिसका मतलब है कि रजत दलाल अब बिग बॉस के नए टाइम गॉड हैं और उनके हाथ घर का सारा कंट्रोल आ गया है।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
19 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines