Bigg Boss 18 Friendship Bond: ‘बिग बॉस 18‘ इस वक्त दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है। घर का अगला टाइम गॉड कौन होगा? कौन सा सदस्य वीकेंड का वार पर एलिमिनेट हो जाएगा? यह सब जानने के लिए फैंस हमेशा उतावले रहते हैं। घरवालों के बीच में झगड़े भी काफी देखने को मिल रहे हैं। इसके बावजूद बिग बॉस के घर में कुछ बॉन्ड ऐसे हैं, जिन्होंने शुरुआत से अपनी दोस्ती को बरकरार रखा है। ऐसा नहीं है कि इन बॉन्ड को तोड़ने की कोशिश नहीं की गई। बावजूद इन बॉन्ड को तोड़ने वालों की सारी कोशिश नाकाम साबित हुई। आज हम आपको इन्हीं बॉन्ड के बारे में बताएंगे।
करणवीर मेहरा और चुम दरांग
करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच दोस्ती से थोड़ा बढ़कर रिश्ता है, यह शो के दौरान कई बार देखने को मिल चुका है। हालांकि इस दोस्ती की शुरुआत पहले दिन से नहीं हुई थी लेकिन आज दोनों के बीच में दोस्ती, पसंद और समझ इन तीनों का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। एक वक्त था इस बॉन्ड को तोड़ने की कोशिश हुई लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के नए टाइमगॉड का नाम रिवील, फिर लाडले’ का शिकार बना करणवीर
विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर घर में कंटेस्टेंट कम और मां वाला किरदार ज्यादा निभाती हुई नजर आ रही हैं। एक तरफ वो करणवीर को बेटा बनाकर उनके साथ अपना रिश्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर विवियन के साथ मां-बेटे वाली बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। विवियन के लिए शिल्पा दो बार करण को धोखा भी दे चुकी हैं। इससे साबित हो चुका है कि विवियन के साथ उनका बॉन्ड काफी मजबूत है।
अविनाश मिश्रा-ईशा और एलिस
बिग बॉस के घर में पहले दिन से ईशा सिंह, एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा के बीच दोस्ती देखी जा रही है। सारे घरवाले एक तरफ और यह तीन एक तरफ हैं। तीनों की दोस्ती पर घरवालों ने कई बार सवाल उठाए लेकिन उनका असर इनके बॉन्ड पर कभी नहीं पड़ा।
श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग
बिग बॉस के घर में दो सहेलियां श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग भी हैं। दोनों के बीच में काफी अच्छी दोस्ती है। हालांकि श्रुतिका और करणवीर की आपस में नहीं बनती। इस वजह से श्रुतिका और चुम के बीच बहस बाजी हुई है लेकिन फिर भी दोनों का बॉन्ड बरकरार है।
रजत दलाल-सारा और दिग्विजय
रजत दलाल का सारा खान और दिग्विजय सिंह राठी के साथ मजबूत बॉन्ड है। यह अलग बात है कि सारा और दिग्विजय की आपस में नहीं बनती है लेकिन अरफीन के एविक्शन के बाद उनकी पत्नी सारा, रजत की प्रायॉरिटी लिस्ट में हैं। इसके अलावा दिग्विजय के साथ उनका भाईचारा काफी मजबूत है। इसका सबूत रजत ने दिग्विजय को एलिमिनेशन से सेफ करके दे दिया था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines