इंतजार खत्म... Bigg Boss 18 के घर का पहला वीडियो, किस स्टाइल पर बेस्ड है interior?
Author: Nancy Tomar
Oct 05, 2024 01:25 PM IST
Bigg Boss 18, Salman Khan: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस में शो के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट बना हुआ है। बिग बॉस 18 के शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम का टाइम रह गया है। ऐसे में शो से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर है। बीते दिन जहां बिग बॉस 18 के घर की तस्वीरें लीक हुई थी, तो वहीं अब शो के घर का पहला वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो में शो के एंट्री गेट से लेकर अंदर की हर एक चीज दिखाई गई है, लेकिन लोगों के मन में जो सवाल है वो ये कि आखिर इस बार बिग बॉस को घर कैसा है और किससे इंस्पायर है? तो आइए जानते हैं…
बिग बॉस 18 के घर का पहला वीडियो
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 18 के घर का पहला और लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाए गए शो के घर को देखकर यूजर्स बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि कुछ लोग हैरान भी नजर आए। शो के घर के दरवाजे से लेकर अंदर के अटायर तक की बात करें तो पूरा घर एक किले के जैसा दिख रहा है। फिर चाहे वो घर का आलीशान दरवाजा हो या फिर लिविंग रूम, घर की जेल हो या फिर किचन। हर जगह एकदम किले जैसी दिख रही है।
किले जैसा है इस बार का घर
घर की बात की जाए तो पूरा घर एक किले के जैसा दिख रहा है, जिसमें बड़े-बड़े आलीशान एंट्री गेट। हाथी-घोड़े और गुफा जैसी चीजें भी नजर आ रही हैं। सिपाहियों जैसा मास्क भी शो के घर में देखने को मिला। शो के घर पर लोगों का अलग-अलग रिएक्शन है। जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अभी तक का सबसे खूबसूरत घर। दूसरे यूजर ने लिखा कि हिस्टोरिकल इंटीरियर डिजाइन।
यूजर्स को आया पसंद
तीसरे यूजर ने लिखा कि इस बार का घर बहुत बढिया लग रहा है। चौथे यूजर ने लिखा कि ये किसी किले के जैसा है। एक और ने लिखा कि एकदम अलग और यूनिक लग रहा है। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स भी इस घर पर अपनी राय दे रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 18 शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय रह गया है। ऐसे में शो से जुड़ी हर एक जानकारी फैंस जानना चाहते हैं। बता दें कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर कल यानी 6 अक्टूबर को कलर्स और जियो सिनेमा पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Karan Johar ने पकड़ा Salman Khan का झूठ! किस बात को लेकर ‘डाउट’ में थे भाईजान?