Bigg Boss 18: टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 में ‘टाइम का तांडव’ हो रहा है। इसी के साथ आ गया है वो पल जब शो में होगा इस सीजन का पहला नॉमिनेशन। जी हां, शो के हालिया एपिसोड में पहने नॉमिनेशन में ही ‘मौत का फरमान’ आ गया है। आइए जानते हैं कि पहले नॉमिनेशन की तलवार किस-किसपर लटकी है?
नॉमिनेशन का टास्क क्या?
बिग बॉस 18 के हालिया एपिसोड में नॉमिनेशन की चर्चा हुई और गुणरत्न सदावर्ते से पूछा कि आप ‘रण’ से डर तो नहीं, तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं। बिग बॉस ने हालिया एपिसोड नॉमिनेशन टास्क के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि शो में एक धनुर्धर हैं और उनके तीर के निशाने पर आपकी किस्मत है। गॉर्डन एरिया में उनके सामने ‘मौत के फरमान’ की दीवार बनाई गई है, जिस पर सभी घरवालों की फोटोज हैं।
किस्मत को ललकारा
जैसे ही काम शुरू होगा तो मैं आप सभी से मैं वो एक नाम पूछूगा, जिसे आपका टाइम आप इस घर में खत्म करना चाहते हैं और ये नाम अलग-अलग भी हो सकता है। धनुर्धर को जिसका भी नाम सबसे ज्यादा सुनाई देगा, उसकी फोटो पर वो वार करेंगे। ये तो है किस्मत की बात। इसके बाद आते हैं किस्मत को ललकारने पर। तीर निशाने पर लगते ही आपके पास चंद पल होंगे और उन चंद पलों में मैं सबसे पूछूगा कि जिस सदस्य की तस्वीर पर तीर लगा है उसे नॉमिनेट होना चाहिए या नहीं?
कौन हुआ किस्मत बदलने में कामयाब?
अगर मेरे पूछने पर कम से कम तीन घरवाले जिस सदस्य की तस्वीर पर तीर लगा है उसे नॉमिनेट करने का वाजिब कारण देते हैं, तो वो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। अगर तीन से कम लोग कारण देते हैं, तो धनुर्धर का वार फिजूल हो जाएगा और वो सदस्य अपनी किस्मत बदलने में कामयाब हो जाएगा। धनुर्धर के पास सिर्फ दस ही तीर हैं, जिसका साफ-साफ मतलब है कि इस नॉमिनेशन में दस घरवाले नॉमिनेट हो सकते हैं।
विवियन का भी नाम नॉमिनेशन में
इसके बाद नॉमिनेशन शुरू होता है और घरवाले सबसे ज्यादा गुणरत्न और चाहत पांडे का नाम लेते हैं। धनुर्धर, चाहत पांडे की फोटो पर पहला तीर चलाते हैं और घरवाले चाहत को ‘फेक’ बताते हैं। इसके बाद सभी गुणरत्न का नाम लेते हैं और उनके नॉमिनेशन की वजह बताते हैं। अगला नाम करणवीर महरा का आता है। अगला नाम घलवालों ने मुस्कान का बताया और इसके बाद आता है विवियन का नाम।
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
हालांकि नॉमिनेशन में विवियन बच जाते हैं क्योंकि तीन से कम लोग उनके बारे में कहते हैं। इसके बाद शो में रजत का नाम आता है और फिर अविनाश और अगला नाम आता है शहजादा धामी का। इसके बाद घरवाले तंजिदर बग्गा का नाम लेते हैं। इसके बाद सभी आखिरी नाम बताते हैं और वो है हेमा शर्मा का। हालांकि हेमा भी नॉमिनेशन में बच जाती हैं। पहले हफ्ते के नॉमिनेशन में चाहत पांडे, गुणरत्न, अविनाश, करणवीर और मुस्कान।
यह भी पढ़ें- Ratan Tata और अमिताभ बच्चन में एक गजब का संयोग, बिग बी ने बताया था ये किस्सा
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines