Bigg Boss 18 First Confirm Contestant, Salman Khan: टेलीविजन का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा ही दर्शकों की पहली पसंद रहता है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स भी लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इस बार शो का 18वां सीजन ऑन एयर किया जाएगा और इसी के साथ अब शो में आने वाली पहली कंटेस्टेंट भी कंफर्म हो गई है। जी हां, इस बार सलमान खान के शो में कोई और नहीं टीवी की फेमस नागिन अपना जलवा दिखाने वाली हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट?
बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट
दरअसल, हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi Season 14) का फिनाले था। इस दौरान शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बिग बॉस 18 में नजर आने वाली पहली कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान किया। जी हां, रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर किसी और को नहीं बल्कि टीवी की फेमस नागिन ‘निया शर्मा’ को अनाउंस किया है। अब निया शर्मा, बिग बॉस 18 के घर में तांडव दिखाने वाली हैं।
शो को लेकर बना है हाइप
कुछ ही दिनों पहले सलमान खान के इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था। जैसे ही प्रोमो सामने आया, तो इस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया। साथ ही लोगों में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई। गौरतलब है कि इस बार के शो को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है। साथ ही कहा जा रहा है कि इस बार शो में बहुत कुछ अलग होने वाला है।
शो के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट का इंतजार
दर्शकों को शो में आने वाले ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा कि इस बार शो में क्या अलग और खास होने वाला है। इसके साथ ही अगर शो में आने वाले बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट नहीं आई है।
6 अक्टूबर को होगा बिग बॉस 18 का प्रीमियर
देखने वाली बात होगी कि शो की कंफर्म लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल होता है। साथ ही अगर शो के प्रीमियर की बात करें तो बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर किया जाएगा। शो के शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान इस बार टाइम के तांडव के साथ क्या धमाका करेंगे ये देखना भी दिलचस्प होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh पिता बनने के बाद पहली बार आए नजर, कैमरे के सामने कही दिल की बात
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम होगी 'रामायण'
2 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines