Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने नए सीजन को लेकर इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। बीते दिन खबर आई थी कि बिग बॉस 18 का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट इस शो में हिस्सा ले सकता है। ये कोई और नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह राठी हैं, जिनके साथ मेकर्स की बातचीत चल रही है। अब बिग बॉस 18 के एक और दमदार कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जो इस शो का फाइनलिस्ट था और अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकता है। आइए जानते हैं उस एक्टर का नाम…
मेकर्स ने एक्टर से किया संपर्क
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट रह चुके अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ सकते हैं। शो से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है कि मेकर्स ने अविनाश मिश्रा से ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए संपर्क किया है। उधर, अविनाश भी एक इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं कि उनके पास शो का ऑफर आया है। फिलहाल वह इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अविनाश मिश्रा ने कहा कि अगर वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को साइन करते हैं तो उनके करियर को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बता दें कि अविनाश मिश्रा से पहले दिग्विजय राठी का नाम भी सामने आया था। ऐसा कहा जा रहा है कि वह रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं। फिलहाल दिग्विजय की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में होगी TV के इस हैंडसम हंक की एंट्री! कब ऑन एयर होगा शो?
‘झनक’ एक्टर भी लिस्ट में शामिल
दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा के अलावा स्टार प्लस के शो ‘झनक’ फेम एक्टर क्रुशाल आहूजा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। ऐसा कहा जा रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए मेकर्स लगातार टीवी सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बिग बॉस 18 के एक्स कंटेस्टेंट्स से संपर्क किया है।
गौरतलब है कि बिग बॉस से कोई न कोई कंटेस्टेंट्स हर बार रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनता है। पिछली बार अभिषेक कुमार ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लिया था। इससे पहले वह ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए थे। वहीं जो सेलिब्रिटीज ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा ले चुके होते हैं, उनके से कई बार कोई एक सेलिब्रिटी ‘बिग बॉस’ में शामिल होता है। करणवीर मेहरा पहले रोहित शेट्टी के शो में नजर आए थे। उन्होंने शो जीता और इसके बाद वह ‘बिग बॉस 18’ के विनर बने।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
43 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines